अमित शाह

बिहार में राहुल पर गरजे शाह, बोले- आप क्या, कोई भी गांधी नहीं हटा सकेगा AFSPA कानून

990 0

पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार यानी आज समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा हैं उन्होंने कहा  कि अब आपके जीते जी तो AFSPA नहीं हटेगा, इतना ही नहीं, आपके बाद, अगर कोई दूसरा गांधी भी आता है, तो भी वह इसे नहीं हटा पाएगा।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज 

वहीँ मुंगेर में एनडीए प्रत्याशी जदयू के ललन सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटतंत्र और विकास से विमुख सरकार ही राष्ट्रीय जनता दल की पहचान रही है।’

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज 

जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा, लालू जी के साथ मिलकर अगर आपको आतंकवादियों से इलू-इलू करना है तो करिए। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। यदि पाकिस्तान से बम गिरा तो हम तो उसका बदला लेंगे।आगे कहा भारतीय जनता पार्टी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। एक वह समय था जब पाकिस्तान के आतंकवादी हमारे देश के सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और आपके  मौनी बाबा मनमोहन सिंह कुछ नहीं करते थे।

Related Post

पंचायत चुनाव में सतर्कता बरतने के थानाध्यक्ष ने दिये निर्देश

पंचायत चुनाव में सतर्कता बरतने के थानाध्यक्ष ने दिये निर्देश

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों…
International Yoga Day

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

Posted by - June 21, 2025 0
लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगी सरकार (Yogi Government) के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी…