शादी का झांसा देकर मलेशियाई महिला से रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गिरफ्तार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

722 0

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पूर्व मंत्री डॉ. मणिकंदन को पुलिस ने आखिरकार एक हफ्ते की फरारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय मूल की मलेशियाई महिला ने उनके खिलाफ रेप, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, कहा- शादी का झांसा देकर रेप करते थे।

महिला ने बताया कि 2017 में वह पर्यटन विकास संगठन के साथ काम करती थी, उस वक्त मणिकंदन ने अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी की पेशकश की थी। काफी वक्त तक साथ रहने के बाद मणिकंदन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

जिसके बाद 36 वर्षीय एक्ट्रेस ने पूर्व राज्यमंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने आरोप लगाया है कि साथ रहने के दौरान तीन बार प्रेग्नेंट किया और तीनों ही बार गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मणिकंदन और इस महिला की मुलाकात मई 2017 में हुई थी। मलेशिया की रहने वाली ये महिला उन दिनों पर्यटन विकास संगठन के साथ काम कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक तत्कालीन राज्य मंत्री ने अपनी पत्नी को तलाक देकर इस एक्ट्रेस से शादी करने की पेशकश की थी।

इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान दोनों साथ-साथ चेन्नई और दिल्ली की यात्रा करते थे। अभियोजन पक्ष ने कहा, आरोपी ने महिला को तीन बार प्रेग्नेंट किया. इसके बाद उसे हर बार गर्भपात के लिए मजबूर किया।

 

 

Related Post

चिता भस्म होली

वाराणसी : मणिकर्णिका घाट पर शिव भक्तों ने खेली चिता भस्म होली

Posted by - March 7, 2020 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में शुक्रवार को गंगा तट के मणिकर्णिका एवं राजा हरिश्चंद्र श्मशान…
घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Posted by - March 11, 2021 0
बीते पांच मार्च को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सठवारा गांव हुई मारपीट में घायल हुए अंजनी द्विवेदी की बुधवार की…
BJP

पश्चिम बंगाल के दो BJP सांसदों ने विधायक के पद से इस्तीफा दिया

Posted by - May 13, 2021 0
कोलकाता। हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए भाजपा (BJP) सांसद जगन्नाथ सरकार और नीसिथ प्रमाणिक…