AK Sharma

नाले व नालियों की सफाई पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी: एके शर्मा

298 0

लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों में बरसात के दौरान सड़कों एवं गली व मोहल्लों में सीवर का पानी न भरे तथा नाले व नालियों के चोक होने से शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न पैदा हो, इसके लिए निकायों की सीवर प्रणाली के कार्यों में तेजी लाने तथा नाले/नालियों की तलछट सफाई व निकले कचड़े के उठान में और गति लाने के निर्देश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि शहरों में कहीं पर भी कार्यों में लापरवाही के कारण बरसात में जलभराव की स्थिति न पैदा हो, जिससे आम नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़े। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि निकायों के नाले-नालियों के सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही एवं उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निकायों में सीवर व्यवस्था के प्रबन्धन के लिए उचित कदम उठाये जाएं। बरसात में सीवर के पानी की गंदगी से लोगों को बीमारियों का सामना न करना पड़े।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शुक्रवार को जलनिगम फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में जल निगम और निकाय अधिकारियों के साथ सीवर व्यवस्था, जल निकासी, नाले/नालियों की सफाई आदि कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने 120 एमएलडी जीएच कैनाल एसटीपी के समय पर चालू न तथा 03 महीने लेट होने पर नाराजगी व्यक्त की और जल निगम के प्रबन्धक को निर्देशित किया कि इस एसटीपी के समय से चालू न होने पर इस क्षेत्र में सीवर का पानी सड़कों, गलियों व मोहल्लों में न भरे इसके लिए सम्पूर्ण तैयारी 03 दिन के भीतर की जाए और यहां स्थापित पम्पिंग स्टेशन चालू हालात में रहे।

उन्होंने (AK Sharma) नगर आयुक्त लखनऊ एवं महाप्रबन्धक जलकल को कार्यों की निगरानी करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आलमबाग, राजाजीपुरम, कुकरैल, भरवारा जोन-1 पुराना लखनऊ, कैसरबाग, वजीरगंज में स्थापित सीवर व्यवस्था के प्रगति कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निकायों के सीवर सिस्टम के कार्यों में तेजी लायी जाए और इन कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश महाप्रबन्धक जलकल को दिए।

सफाई कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि सभी निकाय अपने क्षेत्रों में नाले/नालियों की तलछट सफाई, इसके आसपास उगी झाड़ियों की सफाई तथा निकले हुए कचरे को हटाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सभी निकाय कार्मिकों को निर्देशित किया कि नाले-नालियों के 72 घण्टे की सफाई अभियान में मैनपावर और मशीनरी का अधिक से अधिक प्रयोग कर बरसात के समय होने वाले जलभराव के संकट से लोगों को राहत प्रदान करने के कार्य में युद्धस्तर पर जारी रखें। उन्होंने नोडल ऑफिसरों को सफाई कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त लखनऊ इन्द्रजीत सिंह, महाप्रबन्धक जलकल तथा जल निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था और सीवरेज सिस्टम के कार्यों को कर रही कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

ramayan university

योगी सरकार 2.0 में अयोध्या में होगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार अयोध्या (Ayodhya) में रामायण विश्वविद्यालय (Ramayan University) की स्थापना करने जा रही है, जिससे युवाओं के लिये रोजगार…
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  
TCP cell

आईटीआई छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए गठित होगा टीसीपी सेल

Posted by - June 17, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ और युवा शक्ति को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने…
Transgenders

ट्रांसजेंडर्स को सीएम युवा अभियान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार

Posted by - June 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ट्रांसजेंडर समुदाय (Transgender Community) को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक…
Mamta Banerjee

ममता ने लिया नंदीग्राम के बूथों का जायजा, हिंसा के बीच 58.15 फीसदी मतदान

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले…