AK Sharma

सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है : एके शर्मा

321 0

मऊ। कार्यकर्ता पार्टी की ‘रीढ़ की हड्डी’ हैं, जिनकी शक्ति और पुरुषार्थ से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी और सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी है। कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने भाजपा द्वारा मऊ के मद्धेशिया भवन में आयोजित जिला कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सितंबर में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा करना है। उन्होंने (AK Sharma) अभियान को सफल बनाकर के अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की अपील भी की। इस कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सितंबर से आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि मऊ जिले को सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।

AK Sharma

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हमें मूलभूत बातों को ध्यान रखकर हर काम करना चाहिए। प्रत्याशी कोई भी किसी भी जाति का हो मगर जब तक जमीनी हकीकत को जानते हुए काम नहीं करेंगे, तब तक सफलता हासिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मऊ नगर पालिका में पौने तीन लाख वोट हैं। जिनमें 75 से 80 हज़ार फ़र्ज़ी हैं। यही स्थिति और घोसी, कोपागंज, कुर्थीजफ़रपुर, इंदारा व अन्य जगह होगी। हमें इसपर काम कर आने वाले चुनाव में परिस्थितियों को अनुकूल करना होगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हमें इन कमियों को दूर करना है। जिले का कोई ऐसा मोहल्ला न हो जहां भारतीय जनता पार्टी का सदस्य न हो। हमें हर क्षेत्र में प्राथमिक सदस्य बनाने हैं, उसके पश्चात् उनके सक्रिय सदस्यता दिलानी है।

मऊ अब माफिया के नाम से नहीं बल्कि भगवान महादेव के नाम से जाना जाएगा: एके शर्मा

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने आपने विद्यार्थी जीवन की बातों को साझा करते हुए कहा कि टॉप पर पहुंचने में जितना संघर्ष करना पड़ता है। उससे कहीं ज्यादा टॉप पर बने रहने के लिए करना होता है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहीं नहीं सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी भी है। भाजपा के कुल जितने सदस्य है उतनी तो कुछ देशों की जनसंख्या भी नहीं है। यह पूर्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये गए अभियानों का ही परिणाम है। जिसने भाजपा को सबसे लोकप्रिय पार्टी बनायीं। हमें इसे बनाये रखने के लिए हमने फिर से एकजुट होकर इस सदस्यता को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हम जब गांव में जाये या मोहल्लों में जाये हम फ़र्ज़ी वोटो को काटने और नये सादयों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम करना है। यह काम हमें सदस्यता अभियान के दौरान ही करना है। तभी उसका लाभ हम आने वाले चुनाव में उसका लाभ ले सकते हैं।

AK Sharma

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं को ऐसे संस्कार दिए गए हैं, जिससे वह देश को आगे ले जाने में अपना योगदान देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह कर जीत हासिल की है। अगर हमारा कार्यकर्ता हर गली, हर बूथ पर सजग होता तो विपक्षी दल द्वारा फैलाये गए दुष्प्रचार का जवाब देकर जनता को सत्य से रूबरू करा सकते हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा विपक्षी दलों की सरकारों ने संविधान की धज्जियां उड़ाई, और साथ ही दुष्प्रचार भी किया। हमें इस सदस्यता अभियान के दौरान सदस्यों की संख्या को बढ़ाते हुए, दुष्प्रचारियों को मुँह तोड़ जवाब देना है।

इस दौरान विधायक रामविलास चौहान, मनोज राय, अरविंद सिंह, मुन्ना दूबे, विजय राजभर, प्रवीण गुप्ता, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह, विजय नारायण शर्मा, राकेश मिश्र, रामाश्रय मौर्य, अशोक सिंह, पूनम सरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Kukrail Night Safari

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर…
UP STF

UP STF ने साढ़े सात वर्षों में 872 दुर्दांत और 379 साइबर अपराधियों को भेजा गया जेल, 49 मुठभेड़ में ढेर

Posted by - September 22, 2024 0
लखनऊ। UPSTF ने प्रदेश के दुर्दांत अपराधियों, अवैध नशे के साैदागरों, हथियार तस्करों, साइबर अपराधियों समेत परीक्षा माफिया के खिलाफ…
Joint

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राजनाथ सिंह ने संयुक्त नागरिक-सैन्य कार्यक्रमों पर दिया जोर

Posted by - June 13, 2022 0
मसूरी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त नागरिक-सैन्य कार्यक्रम सिविल सेवकों…