Rameshwar Pandey

वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

506 0

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय (Rameshwar Pandey) का बुधवार तड़के लखनऊ के इंदिरानगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह करीब 67 वर्ष के थे।

श्री पांडेय (Rameshwar Pandey) गुर्दे की बीमारी से पीडित थे। आज सुबह करीब पांच बजे उन्होने अंतिम सांस ली। श्री पांडेय दैनिक जागरण और अमर उजाला समेत कुछ अन्य समाचार पत्रों में अपनी सेवायें दे चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को बैकुंठ धाम भैसाकुंड में किया जायेगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने शोक जताते हुए कहा, “वरिष्ठ पत्रकार श्री रामेश्वर पांडेय जी (Rameshwar Pandey) का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई गणमान्य हस्तियों ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Post

भारतीय विज्ञान कांग्रेस

भारतीय विज्ञान कांग्रेस: पीएम मोदी बोले- प्रयोगशालाओं में प्लास्टिक का विकल्प खोजें वैज्ञानिक

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को बेंगलूरू में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें…

‘किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले अब बने हैं हितैषी’: योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Aditynath) ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि समाजवादी…
CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

Posted by - September 28, 2025 0
बलरामपुर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को बलरामपुर में अपने रौ में रहे। उन्होंने एक तरफ विकास की बातें…