Diwali

दिवाली के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश

2205 0

लाइफस्टाइल डेस्क.   आज 14 नवम्बर को सिर्फ भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में जगमगाते दीयों और रौशनी का त्योहार दिवाली मनाई जा रही है. दिवाली या दीपावली हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जो हर वर्ष की कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन लोग घर को दीयों, लाइट्स और रंगोली से सजाते हैं और रात में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं और पटाखे जलाकर दिवाली का आनंद लेते हैं. कोरोना वायरस के कारण इस साल लोगों का एक-दुसरे के घर दिवाली सेलेब्रेट करने जाना मुमकिन नही हो पा रहा है. ऐसे में आप मोबाइल के जरिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को प्यार भरे संदेश भेजकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाए दे सकते हैं.

जवानों के साथ दिवाली मनाने लोंगेवाला बॉर्डर पहुंचे PM मोदी

1.आशीर्वाद मिले बड़ों से,

सहयोग मिले अपनों से,

खुशियां मिले जग से,

दौलत मिले रब से,

यही दुआ करते हैं हम दिल से

Happy Diwali

2.इस दिवाली में यही

कामना है कि

सफलता आपके कदम चूमे

और खुशी आपके आसपास हो

माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे

शुभ दीपावली 2020

3. दीपों का ये त्योहार,

लाया खुशियां हजार

मुबारक हो आप सभी को,

दिवाली का त्योहार!!

Happy Diwali

4.सागर भरी खुशियां

आसमान भरा प्यार,

मिठाई की खुशबू

दीपों की बहार,

आपके लिए शुभ हो

दिवाली का त्यौहार

Happy Diwali 2020

5.पल-पल से बनता है एहसास,
एहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनते हैं रिश्ते,
और रिश्ते से बनता है कोई खास!!
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं…

Related Post

दिल्ली चुनाव

LIVE Delhi Election 2020: नामांकन भरने पहुंचे केजरीवाल, हजारों के साथ रोड शो शुरू

Posted by - January 20, 2020 0
नई दिल्ली। जीत का दावा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को अपने तीसरे विधानसभा चुनाव के…
पहली तीन महिला लड़ाकू विमान पायलट

वायुसेना की पहली तीन महिला पायलटों को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से किया सम्मानित

Posted by - March 8, 2020 0
नई दिल्ली। आज 8 मार्च यानि अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश के कोने-कोने में उन सभी महिलाओं को…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस से बचाव के चलते वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाये स्थगित कर…