भाजपा उम्मीदवार

पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा –बीजेपी उम्मीदवार

908 0

नई दिल्ली। पहले चरण के मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ने खुलकर पूर्वोत्तर के लिए प्रस्तावित नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस बिल को किसी भी सूरत में पास नहीं होने देंगे। अगर बिल पास होता है तो वह पीएम मोदी के सामने आत्महत्या कर लेंगे।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमो ने एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर हमला बोला 

आपको बता दें शिलांग संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सनबोर शुल्लई ने गुरुवार को कहा कि वह मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिकता विधेयक लागू होने देने की बजाय आत्महत्या कर लेंगे। ‘मैं जब तक जिंदा हूं, नागरिकता संशोधन बिल (CAB) लागू नहीं होगा। मैं इस बिल को किसी भी सूरत में लागू होने नहीं दूंगा। इसके लिए चाहे मुझे खुद को मारना ही क्यों न पड़े।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: 2014 के बराबर दिखा पहले चरण के मतदान का ट्रेंड -चुनाव आयोग 

जानकारी के मुताबिक नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने वाले भाजपा उम्मीदवार सनबोर शुलई हैं। वह मेघालय की शिलॉग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। मेघालय में दो लोकसभा सीट हैं, शिलॉग और तुरा। शिलॉग मेघालय की राजधानी भी है। लोकसभा की दोनों सीटें स्थानीय आदिवासी समुदायों के लिए आरक्षित हैं। मेघालय की इन दोनों सीटों पर गुरुवार, 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है।

Related Post

AK Sharma

ए0के0शर्मा ने सम्भव पोर्टल के तहत सर्कल स्तर पर जनसुनवाई के दिये निर्देश

Posted by - June 20, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने ‘सम्भव’ पोर्टल (Sambhav portal) की व्यवस्थानुसार कल सोमवार 20 जून, 2022…
Construction of bypass started from Dohrighat to Muktidham

दोहरीघाट से मुक्तिधाम के लिए बाईपास का निर्माण शुरू, नगर विकास मंत्री ने किया था शिलान्यास

Posted by - September 9, 2024 0
मऊ। स्थानीय नगर पंचायत में सरयू नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर जाने वाले रास्ते पर अब राहगीरों को जाम…
CM Yogi

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

Posted by - November 6, 2025 0
सीतामढ़ी/पश्चिमी चंपारण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है। गुरुवार को…