Maha Kumbh

महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

155 0

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में महाकुम्भ पुलिस ने चार विदेशी नागरिकों से भी पूछताछ की है। रूस, जर्मनी और बेलारूस के रहने वाले इन चारों नागरिकों के सभी जरूरी कागजात जांचे गए। जिसके बाद तीन विदेशियों के सभी कागज पूरे होने पर उन्हें छोड़ दिया गया और एक को वीजा डेट समाप्त हो जाने के कारण वापस भेज दिया गया है।

चार विदेशी नागरिकों से पूछताछ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर अफसरों को सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाकुम्भ पुलिस 24 घंटे सतर्क है। स्थानीय के साथ साथ विदेशी नागरिकों पर भी पैनी नजर रख रही जा रही है।

महाकुम्भनगर की पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है। यहां मेले में एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध पाए जाने पर चार विदेशियों से भी पूछताछ की गई। इनमें एक रूसी नागरिक, एक जर्मनी निवासी के साथ ही बेलारूस के दो नागरिकों को संदिग्ध पाया गया। इन सभी के जरूरी दस्तावेज जांचे गए, जिनमें बेलारूस और जर्मनी के नागरिकों के सभी प्रमुख कागजात दुरुस्त पाए गए। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया।

वापस भेजा गया विदेशी नागरिक

उन्होंने बताया कि चौथे व्यक्ति रूस के मास्को निवासी आंद्रे के पास से वीजा और पासपोर्ट मिला। जिसमें डेट समाप्त होने के कारण उसे वापस रूस भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मेला क्षेत्र के एक एक कोने पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

Mann ki Baat

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रधानमंत्री…
World Bank President Ajay Banga

योगी आदित्यनाथ से विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - May 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शुक्रवार को लोकभवन, लखनऊ में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने शिष्टाचार…