jcp naveen arora

राजधानी लखनऊ में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू

806 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 5 अप्रैल तक धारा-144  (Section 144) लागू कर दी गई है। सोमवार रात इस बाबत आदेश जारी कर दिए गये हैं।

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लाखों के सोने समेत लोग गिरफ्तार

लखनऊ कमिश्नरेट में 5 अप्रैल 2021 तक धारा 144 (Section 144) लागू रहेगी। किसान संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन और आगामी त्योहारों के मद्देजनर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था नवीन अरोड़ा ने बताया कि, आगामी त्योहारों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान संगठनों की तरफ से राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने की आशंका के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र में धारा 144 (Section 144) लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बात ध्यान में रखने की जरूरत है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 जनजीवन को व्यापक रूप से प्रभावित कर रही है।

जेसीपी एलओ नवीन अरोड़ा ने कहा कि आगमी दिनों में महाशिवरात्रि, होली, शब-ए-बरात, गुड फ्राइडे और ईस्टर सैटरडे और 5 अप्रैल को ईस्टर मंडे के साथ महाराज कश्यप जयंती के अवसर पर असामाजिक तत्वों शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं जिससे लोगों के बीच कटुता बढ़ने की प्रबल आशंका है, जिसे देखते राजधानी लखनऊ में धारा 144 (Section 144) लागू की गई है।

Related Post

cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

सोलंकी की समस्‍या को मुख्‍यमंत्री ने लिया संज्ञान, तुरंत हुआ समस्‍या का समाधान

Posted by - March 29, 2022 0
लखनऊ: हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी (Sangeeta solanki) बोल रही हूं। माननीय मुख्‍यमंत्री जी से अनुरोध है कि कृपया…
CM Yogi

हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं: योगी

Posted by - April 5, 2024 0
अलीगढ़: प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते…
Cattle

उप्र की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे निराश्रित गोवंश, बढ़ेंगे आश्रय स्थल

Posted by - August 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब निराश्रित गोवंश (Cattle)  भटकते नजर नहीं आएंगे। योगी सरकार ने इनकी सुरक्षा और…