UP Government

20 मई तक आठवीं तक के स्कूल बंद, घर से काम करेंगे शिक्षक

789 0

लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों को आगामी 20 मई तक के लिए बंद (School up to 8th class till May 20) कर दिया गया है। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक सिर्फ 30 अप्रैल तक स्कूल बंद किए जाने के निर्देश थे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मिलेगी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद ने साफ किया है कि यह निर्देश कक्षा-1 से कक्षा-8 के समस्त परिषदीय/सहायक प्राप्त/मान्यता प्राप्त/ अन्य बोर्ड के विद्यालयों पर भी लागू होंगे। शैक्षणिक कार्य बन्द रहेगा. इस अवधि तक परिषदीय शिक्षकों / शिक्षामित्रों / अनुदेशकों को विभागीय कार्य घर से करने ( Work From Home ) की अनुमति प्रदान की जाएगी।

 करने होंगे यह काम

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को भले ही वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है, लेकिन उन्हें प्रशासन की तरफ से दिए जाने वाले दायित्वों का निर्वहन करना होगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन/सक्षम प्राधिकारी की तरफ से परिषदीय शिक्षकों / शिक्षामित्रों / अनुदेशकों को दिए जाने वाले प्रशासकीय कार्य/दायित्वों के लिए यथावश्यक उनकी तैनाती एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Post

CM Yogi

आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के महापुरुषों का अहम योगदान: सीएम योगी

Posted by - October 15, 2022 0
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन…
AK Sharma

कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए तो उसे तत्काल रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाए: एके शर्मा

Posted by - December 27, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ: प्रदेश में लगातार पड़ रही ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK…