लखनऊ : स्कूल जा रही छात्रा को सरेराह पीट कर बनाया वीडियो, किया वायरल

700 0

लखनऊ।महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल-कालेज पहुंच कर पुलिस अधिकारी छात्राओं को बिना डरे मदद मांगने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके उल्ट लखनऊ पीजीआई पुलिस छेड़छाड़ जैसी घटना पर कार्रवाई करने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश भरोसे बैठी है। ऐसा ही वाकया गुरुवार को सामने आया। स्कूल जा रही छात्रा को शोहदे ने पीट दिया।

सरेराह हुई वारदात का वीडियो (viral video) बना कर सोशल मीडिया में डाला गया। जिसे देखने के बाद भी इंस्पेक्टर पीजीआई वीडियो(viral video) एक साल पुराना होने का दावा करते रहे। छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वायरल वीडियो(viral video) में शोहदा छात्रा को बेरहमी से पिटता हुआ दिखाई पड़ रहा है। गुरुवार सुबह वीडियो(viral video) सामने आने पर इंस्पेक्टर पीजीआई आशीष द्विवेदी ने घटना एक साल पुरानी होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यही जानकारी इंस्पेक्टर ने अपने अधिकारियों को भी दी थी लेकिन रात होने तक इंस्पेक्टर का रुख बदल गया।

कल्ली पश्चिम निवासी विकास रावत को गिरफ्तार करने के बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो (viral video) का दूसरा हिस्सा वायरल हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए विकास को गिरफ्तार किया गया है।

गर्ल्स कालेज के पास पुलिस मौजूद रहती है। यह दावा अधिकारी कई बार कर चुके हैं। फिर एक हफ्ते पहले बीच सड़क छात्रा की पिटाई की वारदात पुलिस की जानकारी में क्यों नहीं आई। इस बारे में पीजीआई पुलिस जवाब नहीं दे सकी। पूछने पर इंस्पेक्टर ने गुरुवार को मामो की जानकारी होने के बाद आरोपी विकास रावत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, रैली को दिखाई हरी झंडी

Posted by - October 3, 2023 0
गोरखपुर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) की शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
CM Yogi congratulated Nitin Naveen on being appointed National President.

सीएम योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ | 20 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त…

मनीष के परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

Posted by - September 30, 2021 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की। सीएम योगी ने मांग के…