सावन से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी बनारस को दे सकते हैं बड़ी सौगात

767 0

सावन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की विकास यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद जिला प्रशासन ने दिसंबर 2020 से जून 2021 तक पूरी हुई परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की रुपरेखा भी तैयार की जा रही है। शासन के माध्यम से ही प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क कर दौरे को अंतिम रुप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 जुलाई के बीच एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है। पीएम मोदी नगर निगम के ठीक बगल स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर जा सकते हैं और बीएचयू में बनी परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा खुले मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

जून महीने तक वाराणसी में साढ़े सात सौ करोड़ की 75 परियोजनाएं लोकार्पण के लिए तैयार हो चुकी हैं। इसमें परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई और दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। यहां बता दें कि पीएम मोदी आठ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे, ऐसे में उनके भव्य स्वागत की भी तैयारी कराई जा रही है। इससे पहले वे 30 नवंबर को देव दीपावली पर वाराणसी आए थे और हड़िया-राजातालाब सिक्सलेन परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया था।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की…
cm yogi

नोएडा की सुधरेगी कनेक्टिविटी, ‘कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान’ तैयार कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 28, 2024 0
नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) नोएडा समेत एनसीआर के समीप पड़ने वाले…
Lieutenant Governor Admiral DK Joshi met CM Yogi

सीएम योगी से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल ने की भेंट

Posted by - January 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर अंडमान और निकोबार द्वीप…

बंगाल नें बीजेपी को दवाई दी तो इनको आराम मिला, अगले 3 साल में भाजपा को पूरा आराम मिल जाएगा- राकेश टिकैत

Posted by - June 23, 2021 0
किसान आंदोलन को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी…