सऊदी अरब: जेद्दा में गैर-मुस्लिम कब्रिस्‍तान में हुआ विस्‍फोट!

1200 0

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.  आज सऊदी अरब के जेद्दा में स्‍थित गैर मुस्‍लिमों के कब्रिस्‍तान में बम विस्‍फोट हुआ है. खबर है कि इस विस्फोट में कई लोग घायल भी हो गये है. जेद्दा के गैर-मुस्‍लिम कब्रिस्‍तान में एक कार्यक्रम के दौरान इस बम धमाके को अंजाम दिया गया है. दरअसल, वहां सौ साल पहले प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की वर्षगांठ मनाने के लिए यूरोपीय कॉन्सुलेट मौजूद थे.

इस कार्यक्रम का आयोजन फ्रांस एम्बेसी की ओर से किया गया था. फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस घटना के बारे में जानकारी दी और साथ ही इसकी निंदा भी की. बताया गया है कि धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया था.

अमेरका में कोरोना से हालत बेहाल, संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 करोड़ के पार

मंत्रालय ने बताया, ‘प्रथम विश्‍व युद्ध की समाप्‍ति को याद करते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेद्दा स्‍थित गैर मुस्‍लिम कब्रिस्‍तान में आयोजन किया गया था जिसमें अनेकों राजनयिक मौजूद थे. इस बीच आज सुबह आइडी ब्‍लास्‍ट किया गया जिसमें अनेकों लोग घायल हो गए.’

यह कार्यक्रम प्रथम विश्व युद्ध खत्म होने की याद में सालाना आयोजित किया जाता है. बता दे दुनियाभर में 11 नवंबर युद्धविराम दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्यूंकि इसी दिन प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति हुई थी.

पिछले कुछ सप्‍ताह के दौरान जेद्दा में होने वाला यह दूसरा हमला है. इससे पहले 29 अक्‍टूबर को फ्रांसीसी कंसुलेट के सिक्‍योरिटी गार्ड पर हमला हुआ था. जिसमें सऊदी मूल के ही एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया था.

Related Post

Aditya-L1

‘Aditya-L1’ की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- अब सूर्य भी बनेगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी

Posted by - September 2, 2023 0
लखनऊ। भारत का पहला सोलर मिशन ‘ Aditya-L1’ शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन…
Pharma Ratna-2025

Pharma Ratna–2025 में स्व. प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. पी.एल. शर्मा और प्रो. वाई.के. गुप्ता को सम्मान

Posted by - November 22, 2025 0
“Empowering Young Minds to Transform Pharmacology for Viksit Bharat (Developed India)” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी सम्मेलन में सम्मान समारोह आयोजित…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात

Posted by - July 25, 2022 0
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी…
Yogi Cabinet

यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई उड़ान, योगी कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में उत्तर प्रदेश को…