SATPAL MAHARAJ

सतपाल महाराज ने पत्नी संग लगवाई कोरोना वैक्सीन

1014 0
देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) और उनकी पत्नी अमृता रावत ने शनिवार को सीएमआई अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए टीके की डोज लगवाई। सतपाल महाराज(Satpal Maharaj)  ने कहा कि टीके को लेकर पहले लोगों में भय का माहौल था। लेकिन प्रधानमंत्री के खुद टीकाकरण कराने के बाद अब लोगों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज(Satpal Maharaj)  और उनकी पत्नी अमृता रावत ने शनिवार को सीएमआई अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है। इस दौरान सतपाल महाराज (Satpal Maharaj)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना से जंग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टीके को लेकर पहले लोगों में भय का माहौल था लेकिन प्रधानमंत्री के खुद टीकाकरण कराने के बाद अब लोगों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

महाराज (Satpal Maharaj)  ने कहा कि पिछले महीने जब देश में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ तो विपक्षी दलों ने सवाल उठाया कि पीएम खुद वैक्‍सीन क्‍यों नहीं लगवा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी बारी आने का इंतजार किया और उनके टीकाकरण के बाद देश के लोगों में टीकाकरण के प्रति जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने टीका लगवाया

शनिवार को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ही एक सहायता शिविर लगाया जिसमें यहां आने वाले बुजुर्गों को उन्होंने टीके के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है। किसी भी भ्रम में न पड़े और अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं।

Related Post

Yogi Cabinet

महाकुम्भ से योगी ने दी ‘महासौगात’, यूपी बनेगा एयरोस्पेस का महारथी

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सामाजिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’ में जहां एक तरफ दुनियाभर के आस्थावानों का जुटान हो…
AK Sharma

विपक्ष पर बरसे ऊर्जा मंत्री, बोले- समस्या क्रिएट नहीं किये होते, तो यह दिन देखने को नहीं मिलता

Posted by - May 11, 2024 0
बलिया। लोक सभा क्षेत्र बलिया के वैना में शनिवार को बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा…
JE Vaccination

सीएम योगी ने दी जेई टीकाकरण को रफ्तार तो खत्म हुआ जापानी इंसेफलाइटिस का खौफ

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। कभी पूर्वांचल में बच्चों के लिए काल बन चुका जापानी इंसेफलाइटिस (JE) आज पूरी तरफ से खात्मे की कगार…