Sarvodaya School

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

51 0

लखनऊ। योगी सरकार की शिक्षा सुधार नीतियों का असर सरकारी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के घोषित परीक्षा परिणामों में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya School) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में नया संदेश दिया है। सर्वोदय विद्यालयों का हाईस्कूल परिणाम 99.19 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का कुल परिणाम 99.03 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सरकारी विद्यालयों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और अनुशासित माहौल मिलने पर छात्र-छात्राएं किसी भी स्तर पर बेहतर परिणाम दे सकते हैं। 

छात्राओं ने बढ़ाया प्रदेश का मान-

गाजियाबाद के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (Sarvodaya School) , निडौरी की छात्राओं ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्रा अंजली पुंडीर ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अंशिका ने 87.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं की सफलता से यह स्पष्ट है कि बेटियों को बेहतर अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

हाईस्कूल में भी छात्रों का दमदार प्रदर्शन-

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya School) के कुल 2457 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 2437 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में प्रमुख मेधावियों में गाजीपुर के सैदपुर बालिका विद्यालय की उजाला निषाद ने 94.33 प्रतिशत, प्रयागराज के कौड़िहार की अनुष्का त्रिपाठी ने 93.16 प्रतिशत, बांदा के हरदौली के पवन कुमार ने 92.67 प्रतिशत, भदोही के रया के आदर्श कुमार ने 92.66 प्रतिशत तथा चंदौली के नौगढ़ के सुनील कुमार ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट विज्ञान और कला वर्ग में भी उत्कृष्ट परिणाम-

इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में कुल 1058 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1046 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं कला वर्ग में 801 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 795 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इसमें कला वर्ग में बिजनौर के धौलागढ़ की राधिका ने 86.80 प्रतिशत, कुशीनगर के सिरसिया हेतिमपुर की सुमन भारती ने 86.20 प्रतिशत, अमेठी के गौरीगंज की शालू ने 85.20 प्रतिशत, जबकि बिजनौर की कोमल और गायत्री ने 84.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं विज्ञान वर्ग में गाजियाबाद के निड़ौरी से अंजलि पुंडीर 88.20 प्रतिशत, फतेहपुर के खागा, खासमऊ से दीपक सिंह 88.00 प्रतिशत, गाजियाबाद के 

निड़ौरी से अंशिका 87.40 प्रतिशत, प्रयागराज के कौड़िहार से मानशू 86.20 प्रतिशत और देवरिया के मेहरौना से विकास यादव 85.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।

योगी सरकार में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर-

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योगी सरकार द्वारा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती, पुस्तकें, बेहतर प्रयोगशालाएं और सुरक्षित वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इन प्रयासों का सीधा असर परीक्षा परिणामों में देखने को मिल रहा है। योगी सरकार के कार्यकाल में सरकारी विद्यालयों की छवि तेजी से बदली है। आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और छात्र हितैषी योजनाओं ने सर्वोदय विद्यालयों को नई पहचान दिलाई है। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रदेश स्तर पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष (New…
Mamta Banerjee

ममता ने चुनाव के 8 चरण पर उठाए सवाल, बोलीं- एक पैर से ही जीत लूंगी बंगाल

Posted by - April 5, 2021 0
पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों में दांव-पेच का दौर जारी है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की…
CM Yogi

नेता प्रतिपक्ष पर कभी हमलावर तो कभी नरम रहे सीएम योगी के तेवर

Posted by - August 1, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समेत पूरे विपक्ष पर हमलावार रहे, लेकिन…