सरकार बहुत मीठी है, लेकिन चाल जरूर चलेगी- केंद्र सरकार पर टिकैत का तंज

554 0

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने समाचार चैनल आज तक से बात करते हुए सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्र सरकार की तुलना शेर से की।इंटरव्यू में टिकैत से सवाल किया गया कि पहले आप लोगों को बवाली कहा जाता था कि आप लोग बवाल करते हैं अब मवाली कहा जा रहा है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा- ये दिल्ली के लोग हैं, चमचमाती कोठियों में रहने वाले लोग हैं। ये जमीन पर नहीं रहते तो उन्हें तो ऐसे ही दिखते हैं।

जब राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि क्या सरकार थोड़ी नर्म पड़ रही है, क्योंकि सुबह बयान आया और शाम तक माफी मांग ली गई? इसके जवाब में किसान नेता ने कहा- अगर शेर बैठ गया है तो हिरण को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह डर गया। वह दांव जरूर मारेगा। सरकार की चाशनी बहुत मीठी है, लेकिन कोई न कोई चाल जरूर चलेगी।

इंटरव्यू में राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि पहले आप लोगों को बवाली कहा जाता था कि आप लोग बवाल करते हैं। अब आपको मवाली कहा जा रहा है। इसका जवाब देते हुए राकेश टिकैत ने कहा, “ये दिल्ली के लोग हैं, चमचमाती कोठियों में रहने वाले लोग हैं। ये जमीन पर नहीं रहते तो उन्हें तो ऐसे ही दिखते हैं।”

राकेश टिकैत ने मीनाक्षी लेखी द्वारा ‘मवाली’ कहे जाने पर रिएक्शन देते हुए आगे कहा, “हमारे घर तो बांस के बने हुए हैं, तो उनके लिए तो हम मवाली ही होंगे। हमने यह पहले ही कहा था कि इन्होंने किसी के कहने से बयान दिया है। ये अपने दिमाग से काम नहीं करते, इनका दिमाग है’क किया हुआ है।”वहीं जब राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि क्या सरकार थोड़ी नर्म पड़ रही है, क्योंकि सुबह बयान आया और शाम तक माफी मांग ली गई? इसके जवाब में किसान नेता ने कहा, “सरकार की चाशनी बहुत मीठी है, लेकिन कोई न कोई चाल जरूर चलेगी।”

BJP सांसद और पूर्व PM ने इकॉनमी को लेकर जताई चिंता, कहा- 5 ट्रिलियन इकॉनमी असंभव

राकेश टिकैत ने बयान में केंद्र सरकार की तुलना शेर से की और कहा, “अगर शेर बैठ गया है तो हिरण को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह डर गया। बल्कि वह दांव लगा रहा है, क्योंकि अगर बैठ गया तो बच के रहना वह दांव जरूर मारेगा। दिल्ली का शेर अभी चुप है, कोई न कोई हरकत जरूर करेगा।”

Related Post

CM Dhami

आज पूरे देश में सभी धार्मिक स्थलों के विकास के साथ उत्थान का पर्व चल रहा: सीएम धामी

Posted by - December 22, 2022 0
ऋषिकेश। आज पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से चारों दिशाओं में धार्मिक स्थलों के विकास और उत्थान…
CM Dhami gave the message of cleanliness by sweeping.

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Posted by - September 17, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने…

अडानी के हवाले मुंबई एयरपोर्ट, यूजर बोले- बस राष्ट्रपति भवन एवं संसद का टेकओवर बाकी

Posted by - July 14, 2021 0
देश के सबसे बड़े मुंबई एयरपोर्ट को अब अडानी ग्रुप ने टेकओवर कर लिया, उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी…