sara ali khan

सारा अली खान का योगा वीडियो वायरल, फैंस हैरान

1315 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एरियल योगा करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक 13 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

इस वीडियो में सारा कपड़े की रस्सी के सहारे झूलती नजर आ रही हैं। यह खुद को फिट रखने के लिए योग करने का एक तरीका है। सारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, वीकेंड में झूलते हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

बता दें सारा आजकल मालदीव में मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने वहीं से अपना ये योग वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी उन्होंने अपने वेकेशन की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर डाली हैं।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाएगी परिणीति चोपड़ा

काम की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में नजर आई थी। इस फिल्म को ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने 2018 में केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ में भी नजर आईं। ये फिल्में काफी चलीं। इसके अलावा सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।

Related Post

फराह खान

फराह बोलीं- अगर नेहरू, गांधी परिवार, मुस्लिम व पाक न हो बीजेपी का क्या मुद्दा होगा?

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। फराह खान अली सोशल मीडिया पर समसामयिक मसलों को लेकर अपनी राय बहुत ही बेबाकी के साथ रखती…
दुष्कर्म विरोधी अभियान

बॉलीवुड अभिनेत्री का दुष्कर्म विरोधी अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - January 4, 2020 0
मुंबई।बाउमा और द शोले गर्ल जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस बिदिता बाग ने एक बलात्कार विरोधी अभियान…
sadak 2

सड़क 2 बनी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मिले काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स

Posted by - August 31, 2020 0
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर…