सपना चौधरी

सपना चौधरी ने पूछा ‘कब लेके आओगे बारात’?, मिले ऐसे जवाब

999 0

मुंबई। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सपना की हर अदा उनके फैंस खूब प्रतिक्रिया देते हैं। चाहे वह वेस्टर्न अंदाज में नजर आएं और चाहे देसी स्टाइल में हों। अपने डांस और शख्सियत को सपना चौधरी जिस तरह सबके सामने रखती हैं, हर कोई उन्हें कॉपी करना चाहता है।

देसी क्वीन सपना चौधरी का एक टिकटॉक वीडियो वायरल

बता दें कि बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का सफर किया और बड़े पर्दे पर भी लोगों का दिल जीत लिया। देसी क्वीन सपना चौधरी का एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन बन सपना ने जो सवाल किए हैं। उन सवालों का आप भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

 सपना चौधरी पूछ रही हैं कि कब लेके आओगे बारात ये कहो ना…

बता दें कि सपना चौधरी का टिकटॉक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में सपना बॉलीवुड फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ के गाने ‘पा लिया है प्यार तेरा’ पर बड़े देसी अंदाज में लिप्सिंग करती दिख रही हैं। उस दौर का यह मशहूर गाना गोविंदा और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया है और पूछ रही हैं कि कब लेके आओगे बारात ये कहो ना… आप भी देखिए इस गाने पर सपना का अंदाज।

 

@itssapnachaudhary55😶😶♬ original sound – dabangi07

वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस क्रेजी, अपने इंडियन लुक में सपना ढा रही हैं कहर 

इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस क्रेजी हो रहे हैं, जहां कोई कह रहा है कि ‘कब आऊं बारात लेकर’, तो कोई कह रहा है ‘आपकी हां का इंतजार है’? अपने इंडियन लुक में सपना कहर ढा रही हैं।

सपना चौधरी ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में किया था डेब्यू 

बता दें कि सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी रागिनियों से की थी। इसके बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती गईं। सपना चौधरी ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म को तो बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिली, लेकिन इस फिल्म में सपना की एक्टिंग को जमकर पसंद किया गया। हालांकि अब सपना उन स्टार्स में शुमार हो चुकी हैं जिनकी हर अदा सोशल मीडिया पर छा जाती है।

Related Post

राहुल करेंगे यूपी में तीन रैलियां

आठ को राहुल करेंगे यूपी में तीन रैलियां, साथ मौजूद रहेंगे ये दिग्गज

Posted by - April 3, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 अप्रैल को यूपी से चुनावी प्रचार अभियान की…
बीजेपी में फूट

अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बीजेपी में फूट, एकनाथ बोले- समर्थन लेना थी भूल

Posted by - November 27, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के साथ सरकार गठन को लेकर बीजेपी में विरोध के स्वर सुनाई दे…
रणवीर सिंह

धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस पहुंचे रणवीर सिंह , सेल्फी के लिए हुए पागल फैन्स

Posted by - September 15, 2019 0
मुम्बई। सुपरस्टार रणवीर सिंह को रविवार को खार स्थित धर्मा प्रोडक्शन के पुराने कार्यालय में स्पॉट किया गया। रणबीर के…
Gold

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें नए रेट्स

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली। रुपये में लौटी मज़बूती और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरी कीमतों के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों…