सपना चौधरी

शादी की खबरों के बीच ‘पति’ से नाराज सपना चौधरी, वीडियो वायरल

1150 0

चंडीगढ़। शादी की जोर पकड़ती खबरों के बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपना धमाकेदार नया सॉन्ग लेकर आई हैं। यह गाना आते ही यूट्यूब की टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में सपना ने अपने अंदाज में हरियाणवी डांस तो किया है, लेकिन जिस तरह से वह स्टेज पर आग लगाने के लिए जानी जाती हैं, इसमें वैसा प्रदर्शन नहीं है। यह गाना अपने पति को लेकर शिकायत पर आधारित है।

सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने में वह अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर करती हैं शिकायत 

सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने में वह अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर शिकायत करती हैं। गाने के शुरुआत से ही वो अपने पति से खफा रहती हैं। वह अपने परिवार के लोगों से अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर कई तरह की शिकायत करती हैं।

16 मार्च को नव हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना ‘बलम अल्टो’ एक दिन में ही चार लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा

16 मार्च को नव हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना ‘बलम अल्टो’ एक दिन में ही चार लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुका है। इसमें सपना चौधरी के साथ नवीन नीरू भी मुख्य भूमिका में हैं।

सपना ने जाने-माने हरियाणवी सिंगर वीर साहू से गुपचुप सगाई कर ली

इससे पहले सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा रहीं। बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सपना ने जाने-माने हरियाणवी सिंगर वीर साहू से गुपचुप सगाई कर ली है। वहीं अब इन दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं। वहीं दूसरी तरफ इन सब खबरों को लेकर सपना चौधरी ने न तो कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही शादी के बारे में कोई ऐलान किया है। ऐसे में हम इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं कर सकते।

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

हरियाणवी सिंगर वीर साहू की तो वह हरियाणा में काफी मशहूर हैं, लेकिन उनके गानों को कोई खास पहचान नहीं मिल सकी

बात करें हरियाणवी सिंगर वीर साहू की तो वह हरियाणा में काफी मशहूर हैं, लेकिन उनके गानों को कोई खास पहचान नहीं मिल सकी है। वीर साहू सिंगर होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्टर के तौर पर एपीयरेंस भी दी है। बताया ये भी जाता है कि वीर से मुलाकात का जिक्र सपना चौधरी काफी पहले अपने कुछ इंटरव्यूज में कर चुकी हैं।

Related Post

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, संजय राउत के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने कसा तंज

Posted by - September 6, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में जहां एक ओर एनसीबी और सीबीआई की जांच जोरों पर है। और इस मामले…
Lakshmi Bomb

अक्षय कुमार की फिल्म की ‘लक्ष्‍मी बम’ 9 नवंबर को होगी रिलीज

Posted by - October 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्‍मी बम’ (Lakshmi Bomb) नौ नवंबर को डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर रिलीज होगी। फिल्‍म…
Falguni Pathak

नवरात्रि में गरबा के लिए रहें तैयार, फाल्गुनी पाठक का आया ये धमाकेदार गाना

Posted by - October 14, 2020 0
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। गायिका फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak ) इस त्योहार के…