CM Sai

मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र भारत के भविष्य का सुनहरा रोड मैप: सीएम साय

263 0

रायपुर। भाजपा ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai)  ने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 2024 मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र जारी किए हैं। मैं भी इस संकल्प पत्र की समिति में सदस्य के रूप में शामिल था। यह भारत के भविष्य का सुनहरा रोड मैप है।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि वर्ष 2014 और 2019 के समय भी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया था। पीएम मोदी ने दोनों बार देश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया है। 24 बिंदुओं के साथ 76 पेज का यह घोषणा पत्र हैं, जिसमें से 10 सामाजिक हैं। सरकार ने पूरा करने का प्रयास किया है और 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है। वर्ष 2024 का जो संकल्प पत्र आया है उसमें बहुत अच्छे बिंदु हैं।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ घर बनाने का वादा इसमें किया गया है। सस्ता गैस भी सभी के घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सौर ऊर्जा के माध्यम से आय भी अर्जित किया जा सकेगा। मुद्रा योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ मिला है और उसे अब 20 लाख किया जा रहा है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और आर्थिक रूप से लोगों को कैसे सशक्त बनाए जाए इस पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्ग के लोगो को लिए इस संकल्प पत्र के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

साय (CM Sai) ने कहा कि पिछले 10 सालों में किसानों के लिए काम हुआ है और हमने भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम किया है। पशु पालकों के लिए भी काम करने का प्रयास किया गया हैं। जहां G का मतलब है गरीब और गरीबों पर विशेष ध्यान होगा। Y का मतलब युवा से है और युवाओं के हितों को रखा जायेगा। N का मतलब नारी है, जिनका ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मिलेट्स के जो उत्पाद हैं, उसके लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि किसानों को लाभ मिल सके और इससे किसान समृद्धि केंद्र का भी विस्तार होगा।

ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी, कांग्रेस की घोषणाओं पर सीएम साय ने किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि आदिवासियों का सम्मान बढ़ने का काम हमारी पार्टी ने किया है। वन अंचल क्षेत्र में इको टूरिज्म का विकास पर ध्यान दिया जाएगा। जिससे आदिवासी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहेगा और 25 वर्षों का लक्ष्य हमारे पास है और आज विरोधियों के पास कुछ भी नहीं है।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि वर्ष 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने तो आर्थिक ताकत के रूप में देश को खड़ा किया। आने वाले समय में तीन स्थान में स्थापित करने का लक्ष्य है। चार जून को जब रिजल्ट आयेगा तब मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Related Post

वायुसेना प्रमुख का बयान, पूर्वी लद्दाख में मौजूद चीनी वायु सेना का भारत पर नहीं होगा कोई असर

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की 89वीं वर्षगांठ पर एयरफोर्स की तरफ से हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ एयर चीफ…

‘उज्ज्वला ने महिलाओं का जीवन रोशन किया’ प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

Posted by - August 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए महोबा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ…
आर्थिक सर्वे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी विकास वित्त संस्थान की स्थापना को मंजूरी

Posted by - March 16, 2021 0
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मंत्रिमंडल ने विकास वित्त संस्थान Development Finance Institute (DFI)…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने हरी चंद स्वामी मंदिर में की पूजा अर्चना

Posted by - May 25, 2022 0
पिथौरागढ़। अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा आज…