Sanjay Raout

महाराष्ट्र : सामना में लेख पर घिरे संजय राउत को अजित पवार और नवाब मलिक ने दी नसीहत

769 0

मुंबई। शिवसेना के मुखपत्र सामना में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के संबंध के बारे में सवाल उठाए जाने के बाद एनसीपी ने संजय राउत (Sanjay Raut) को नसीहत देते हुए कहा है कि इस मामले को तूल देकर आपसी संबंध खराब न करें। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि तीन पार्टी की सरकार होने पर इन पार्टी से संबंधित लोग एक दूसरे पर वक्तव्य देकर परेशानी बढ़ाने का काम न करें।

वहीं एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने सामना के लेख का जिक्र करते हुए कहा कि अनिल देशमुख ‘एक्सीडेंटल’ गृह मंत्री नहीं है। संपादक को लेख लिखने का अधिकार है। शरद पवार ने उन्हें सोच समझकर जिम्मेदारी दी है। वे ‘एक्सीडेंटल’ गृह मंत्री नहीं है। अगर गृह मंत्री में कुछ कमियां हैं तो वे उसे दूर करने का काम करेंगे।

पश्चिम बंगाल: पहले चरण के चुनाव के बाद भी कांग्रेस नेताओं में तालमेल नहीं

बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में  सवाल उठाते हुए पूछा गया है कि सचिन वाजे वसूली रहा था और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को इसकी जानकारी नहीं थी? मुखपत्र में आगे लिखा गया है कि देशमुख को गृहमंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया। आगे लिखा गया है कि आखिर एपीआई स्तर के अधिकारी सचिन वाजे को इतने अधिकार किसने दिए? यही जांच का विषय है। पुलिस आयुक्त, गृह मंत्री, मंत्रिमंडल के प्रमुख लोगों का दुलारा व विश्वासपात्र रहा सचिन वाजे महज एक सहायक पुलिस निरीक्षक था लेकिन उसे सरकार में असीमित अधिकार किसके आदेश पर दिया गया।

अनिल देशमुख को ‘दुर्घटना वश’ गृह मंत्रालय मिल गया

सामना में लिखा गया है कि अनिल देशमुख को ‘दुर्घटना वश’ गृह मंत्रालय मिल गया जबकि उम्मीदवार कोई और था। क्योंकि जयंत पाटिल और दिलीप वलसे पाटिल ने इस पद को स्वीकारने से मना कर दिया था। आज मौजूदा सरकार के पास ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोई योजना नहीं है। आर.आर. पाटील की गृहमंत्री के रूप में कार्य पद्धति की तुलना आज भी की जाती है। संदिग्ध व्यक्ति के घेरे में रहकर राज्य के गृहमंत्री पद पर बैठा कोई भी व्यक्ति काम नहीं कर सकता है। पुलिस विभाग पहले ही बदनाम है। उस पर ऐसी बातों से संदेह बढ़ता है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी के निर्देश पर चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की चयन प्रक्रिया स्थगित

Posted by - August 3, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड में भर्तियों में धांधलियों को लेकर मुख्यमंत्री (CM Dhami) लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। इसी के तहत…
Kukrail Night Safari

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर…
CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Posted by - December 16, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सहकारी विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री…

संसद में काम नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सरकार विपक्ष की जायज मांगों से सहमत नहीं- जयराम रमेश

Posted by - July 27, 2021 0
पेगासस जासूसी विवाद पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही बाधित…