Saket Sadan

रामोत्सव 2024: योगी सरकार में साकेत सदन के दिन बहुरे

347 0

अयोध्या: योगी सरकार (Yogi Government) की पहल पर रामनगरी (Ramnagari) की भव्यता लौट रही है। मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। रामायण कालीन कुंडों को भी सजाया जा रहा है। एक तरफ भगवान राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है तो दूसरी तरफ अयोध्या की संस्कृति और सभ्यता को संजोया जा रहा है। धार्मिकता के साथ-साथ भगवान राम की नगरी अयोध्या पर्यटन की दृष्टि से भी विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है। शायद यही वजह है कि भूतकाल में अफीम कोठी कहे जाने वाले भवन को योगी सरकार साकेत सदन (Saket Sadan) के रूप में विकसित करके पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रही है।

अफीम कोठी को ‘साकेत सदन’ (Saket Sadan) के नाम से जाना जा रहा

अयोध्या को राम नगरी का पौराणिक स्वरूप प्रदान करने में लगी योगी सरकार ने कुछ माह पूर्व ही अफीम कोठी को साकेत सदन (Saket Sadan) के रूप में विकसित करने का प्रयास शुरू किया है। नवाब शुजाउद्दौला ने इसका निर्माण कराया था, जिसे कभी दिलकुशा महल कहा जाता था। अंग्रेजों ने सत्ता हस्तांतरण के बाद इसे नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया था, तब से इसे अफीम कोठी कहा जाने लगा। रामनगरी के पुनर्विकास में शामिल दिलकुशा महल/अफीम कोठी का नाम अब इतिहास का हिस्सा हो गया है। अब इसकी पहचान ‘साकेत सदन’ (Saket Sadan) के रूप में होने लगी है।

सभी निकाय सफाई कर्मचारियों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े, कंबल दिलाने की करें व्यवस्था: एके शर्मा

चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर धारा रोड मुहल्ले में साकेत सदन (Saket Sadan) स्थित है। इस स्थान को हेरिटेज लुक प्रदान करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके पुनर्विकास की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। साकेत सदन का पुनरुद्धार प्राचीनता को सहेजते हुए किया जा रहा है।

परियोजना की लागत 1682.87 लाख

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि साकेत सदन (Saket Sadan)  बिल्डिंग की मरम्मत की जा रही है] जिसमें सिर्फ चूने और सुर्खी का प्रयोग किया जा रहा है। जिस रूप में पहले बिल्डिंग थी, पुनः उसी रूप में लाने का प्रयास किया जा रहा। फसाद लाइट की व्यवस्था व पार्क का भी कायाकल्प किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 1682.87 लाख है। लगभग 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 6 जून 2023 से शुरू हुए इस कार्य को पूर्ण करने की अवधि मार्च 2024 है।

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में यूपी जल निगम नगरीय, प्रयागराज बार्क की मदद से करेगा 3 अस्थाई एसटीपी का निर्माण

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज। सीएम योगी के स्वच्छ एवं स्वस्थ महाकुंभ (Maha Kumbh) के ध्येय को सफल बनाने की दिशा में यूपी जल…
CM Yogi

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर सक्रिय भागीदारी आवश्यक: योगी

Posted by - December 11, 2025 0
लखनऊ। मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के प्रति जनता को जागरूक करने और अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने…
Jyotiraditya Scindia, Sachin Pilot

संगम में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति जैसा अनुभव : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा स्थित त्रिवेणी संगम स्थली पर आयोजित हो रहे अबतक के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम…
CM Yogi

अर्जुन पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने मो. शमी और पारुल चौधरी को दी बधाई

Posted by - January 9, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उत्तर…
पद से हटाने की मांग

कपिल शर्मा के शो के बाद अब सिद्धू को पार्टी से निकालने की मांग- बीजेपी महासचिव- अकाली दल

Posted by - February 17, 2019 0
नई दिल्ली। पुलवामा अटैक पर दिए अपने बयान के बाद पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू…