CM Yogi

विरासत और विकास को जोड़ने की एक सेतु के रूप में संतों को आगे बढ़ना चाहिए : योगी

222 0

आगरा। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज आगरा में दिवंगत संत योगी सिद्धनाथ जी के शंखाढाल एवं भंडारा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने राजा की मंडी स्थित प्राचीन दरिया नाथ मंदिर में पूजा- अर्चना भी की। सीएम योगी ने यहां संतों की धर्म सभा को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के बाद संतों का सबसे बड़ा जमावड़ा आज ब्रज की भूमि पर हो रहा है। महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता सभी ने देखी। यह संतों का आशीर्वाद था, उनका संकल्प था। पूरी देश और दुनिया ने देखा कि 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज पहुंचे थे। यह सनातन धर्म की ताकत है। उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पूरे देश से आए 1000 से अधिक साधु- संत मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का बनना संभव हुआ है, तो देश के अन्य जगहों पर भी संभावना बनी हैं। अयोध्या में राम मंदिर का बनना और महाकुंभ का आयोजन, दोनों संतों के संकल्प से पूरा हुआ। पहले माना जाता था कि महाकुंभ का आयोजन केवल संतों का है। लेकिन, संतों ने पूरे भाव के साथ समाज को जोड़ने का काम किया तो देखते ही देखते 66 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा पार कर गया। इनमें साधु- संत करीब 50 लाख थे। सीएम योगी ने कहा कि सनातन का दौर अब दुनिया के अंदर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि संतों की साधना की सिद्धि है। उनके संकल्पों का मूर्तरूप है। महाकुंभ के अवसर पर पूरे देश और दुनिया ने देखा है। 45 दिनों में 66 करोड़ों से अधिक संत और श्रद्धालुजन प्रयागराज आए। इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ। ये ताकत सिर्फ सनातन धर्म में ही है। उसी सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए। भारत की संयुक्त परंपरा के प्रमुख पंत के रूप में नाथपंती का महत्वपूर्ण स्थान है। संतो को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों को संसार के उत्कर्ष के लिए कार्य करना होगा। विरासत और विकास को जोड़ने की एक सेतु के रूप में संत को आगे बढ़ना चाहिए, जो समाज को जोड़ सके, उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।

सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा- योगी आदित्यनाथ

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने साधु संतों से अपील की है कि आप किसी भी पंथ और संप्रदाय से जुड़े हुए हों, लेकिन राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए ही कार्य करना चाहिए। उन्होंने साधु- संतों से मोबाइल का उपयोग कम करने की भी सीख दी। कहा कि मोबाइल पर जो आपको दिखता है या सुनते हैं, वह जरूरी नहीं सच हो। ऐसे में साधु संतों को साधना में लीन होकर के समाज को एक करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आप अपने साधन से अर्जित करेंगे। जो लोक कल्याण का माध्यम आपको बना सके। जिसमें जनता जनार्दन का अपार श्रद्धा और सम्मान आपको प्राप्त हो। जो कुछ भी आपके पास है लोक कल्याण के लिए समर्पित करिए।

राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित करिए और याद रखना हम सभी संतों को इस बात का स्मरण रखना होगा हमारा पंथ कोई भी हो, संप्रदाय हो भी कोई भी हो, मठ हो कोई भी उपासना विधि हो वह तब ही सुरक्षित है जब सनातन धर्म सुरक्षित है। जो कुछ भी हो सनातन धर्म के लिए समर्पण का भाव हो। देश की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ समर्पित करना होगा। उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए। अपने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले योगी सिद्धनाथ जी उस परंपरा के योगी थे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्राचीन भैरव नाथ मंदिर में किया दर्शन- पूजन

धर्मसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सबसे पहले राजा की मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर में स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। उसके बाद दरिया नाथ मंदिर परिसर में स्थित 500 साल पुराना प्राचीन भैरव नाथ मंदिर में पुष्प अर्पित कर दर्शन- पूजन किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने समाधि स्थल के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद सीएम योगी ने धूनी स्थल में चल रहे यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने मंदिर परिसर में साधु- संतों के साथ भोजन प्रसादी भी ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने आगरा मंडल के नाथ संप्रदाय के मंदिरों की जानकारी ली और उनके जीर्णोद्धार के लिए साधु- संतों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी धरोहर है हमें इनका संरक्षण कर संजोकर रखने की जरूरत है।

इस अवसर पर पीठाधीश्वर बालकनाथ जी महाराज, बाबा दीदारनाथ जी महाराज, महंत, प्राचीन दरियानाथ मंदिर, आगरा, महंत पीर योगी शेषनाग जी महाराज, 12 के रमतो के महंत योगी कृष्ण नाथ जी महाराज, 18 के रमतो के महंत योगी समुंदरनाथ जी महाराज, संपूर्णानंद, प्रभारी आगरा हिंदु युवा वाहिनी, दानवीर सिंह परमार, जिलाध्यक्ष, हिंदु युवा वाहिनी, आगरा, रंजीत सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी, आगरा सहित हजारों साधु- संत उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

तैनाती स्थल पर ही रात्रि प्रवास करें चिकित्सक: सीएम योगी

Posted by - August 13, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देशित किया है कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों…
No Helmet-No Fuel

‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’: जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल

Posted by - August 31, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश में जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेशवासियों…
Yogi model makes a grand entry at IITF

योगी सरकार की लोकल टू ग्लोबल उड़ान: बरेली की जरी जरदोजी के हुनरमंद कारीगरों को मिला आसमान

Posted by - November 13, 2025 0
बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की ‘लोकल टू ग्लोबल’ आर्थिक रणनीति तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना…
AK Sharma

बरसात की उमस भरी गर्मी में सभी क्षेत्रों और कृषि कार्यों के लिए मिले पर्याप्त बिजली: एके शर्मा

Posted by - August 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सावन के पवित्र महीने…
Swachh Survekshan

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, लखनऊ देश में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण…