CM Yogi

महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

141 0

लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस विषय में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उदासीनता या ढिलाई मिली तो कठोर कार्रवाई तय है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियाँ और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाई जाएं। प्रत्येक संवेदनशील स्थल, बाजार, शिक्षण संस्थान और सार्वजनिक स्थान पर उनकी उपस्थिति और गश्त निरंतर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं छात्राओं को निर्भय वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, इस पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हाल के दिनों में कुछ जिलों से प्राप्त अप्रिय घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस कप्तानों से मामले में अब तक हुई कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी घटनाएँ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी शारदीय नवरात्र से ‘मिशन शक्ति’ का नया चरण प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को और व्यापक स्वरूप देने के लिए अभी से सभी जिलों को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता, सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को सुनिश्चित करना है।

Related Post

Supreme Court

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज शाम 5 बजे सुनवाई

Posted by - June 29, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 30 जून को सदन में महा विकास अघाड़ी…

फारूक अब्दुल्ला ने सवाल किया,”जब भगवान राम सब जगह हैं तो मंदिर अयोध्या में ही क्यों बने?”

Posted by - November 27, 2018 0
नई दिल्ली। एक तरफ जहाँ रामजन्म भूमि का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है वही जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल…
Supreme Court

चुनाव आयोग को बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Posted by - July 10, 2025 0
नई दिल्ली/पटना: बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Voter List Verification) कार्यक्रम यथावत जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme…
Corona News

कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच अस्पतालों में कालाबाजारी! एक बेड के लिए लग रही 30 से 60 हजार की बोली

Posted by - April 22, 2021 0
लखनऊ। अब तक तो दवाओं और रेमडेसिविर के इंजेक्शन की कालाबाजारी (Remdesivir Injection Black Marketing) की खबरें ही सामने आ…