Swachchta wali Bhor

उत्सव की उमंग में स्वच्छता कर्मियों ने दिन रात निभाया संग, शाम से ही सफाई में जुटे

363 0

लखनऊ। भारत में दिवाली (Diwali) महापर्व का उत्सव हर ओर अपना शोर और छाप छोड़ जाता है। पूरे शहर में उत्सवों के चलते काफी अपशिष्ट निकलता है। ऐसे में इस बार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (Swachchh Bharat Mission) की ओर से चलाए गए ‘स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली’ अभियान (Swachchh Diwali Shubh Diwali) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफाई कर्मियों ने नागरिकों को इस पर्व पर ‘उत्सव के शोर के बाद स्वच्छता वाली भोर’ (Swachchhata wali Bhor) के रूप में अनोखा उपहार भेंट किया।

दिवाली पर्व के बाद प्रयागराज के सफाईकर्मियों में भी खासा उत्साह देखा गया जिन्होंने शाम से ही सफाई के काम शुरू कर दिए थे।

कई इलाकों में सफाई कर्मचारियों ने वीडियो संदेश भी जारी किए और सभी नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए साथ मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ दिवाली मनाने की अपील की।

वहीं मेरठ के किथौर नगर पालिका में स्वच्छता कर्मियों ने कल शाम से शुरू किए गए काम को देर रात तक जारी रखा। टुंडला इलाके में जहां कुछ ज्यादा कचरा निकला, तो बाजारों में नगर निगम की ओर से जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई।

उत्तर प्रदेश के फूलपुर और मऊ जैसे हिस्सों में भी दिन-रात जुटकर नागरिकों का पूरा संग निभाया और दिवाली की पूर्व संध्या से ही स्वच्छता (Swachchhata) पर जोर दिया।

इतना ही नहीं, स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज जैसे इलाकों में तो स्वच्छताकर्मी दिवाली के बाद अगले दिन तड़के 5 बजे से ही साफ-सफाई संबंधी कार्यों के लिए सड़कों पर उतर गए। इस तरह दिवाली जैसे रोशनी के पर्व वाली शाम ढली, तो देश भर के शहरों में नागरिकों को स्वच्छता वाली सुबह (Swachchhata wali Bhor) मिली।

Related Post

पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- फिर सत्ता में आए तो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के हो जाएंगे टुकड़े

Posted by - April 11, 2019 0
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर हम फिर से सत्ता में आते…

बीमारू राज्य से बाहर निकलकर उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

Posted by - November 20, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोकसेवा आयोग…
Suresh Khanna

UP Budget: कभी बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने बनाया देश का उत्तम प्रदेश

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रभावी कदम…
AK Sharma

महाकुंभ के जिस क्षेत्र में लगी आग वहां पहुंचे एके शर्मा, राहत व बचाव कार्य के दिए निर्देश

Posted by - January 19, 2025 0
लखनऊ/महाकुंभनगर: प्रयागराज के महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कुछ ही क्षणों…
Republic Day

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में शिक्षा, संविधान और राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने…