Maha Kumbh

साध्वी ऋतम्भरा और देवकीनंदन ठाकुर ने भव्य महाकुम्भ के लिए सीएम योगी को सराहा

175 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की तैयारियों की हर ओर तारीफ हो रही है। साध्वी ऋतम्भरा, देवकीनंदन ठाकुर और अन्य धार्मिक हस्तियों ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

साध्वी ऋतम्भरा: ‘महाकुम्भ से सनातन जगत में उत्साह’

दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा जी ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में पूर्ण महाकुम्भ के इस अद्वितीय एवं अलौकिक पर्व को लेकर संपूर्ण सनातन जगत में भारी उत्साह और आनंद है। उन्होंने बताया कि इस महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पूरे यूरोप जितनी जनसंख्या का भव्य आगमन हो रहा है और उनकी व्यवस्था का सुचारू रूप से होना अत्यंत अद्भुत अनुभव है। साथ ही, उन्होंने महाकुम्भ की सुंदर व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को साधुवाद दिया।

देवकीनंदन ठाकुर: ‘यहां आकर घर जैसा अनुभव हो रहा है’

प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे अपने घर की देखभाल कोई अपना ही व्यक्ति कर रहा हो। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अत्यंत अद्भुत और अवर्णनीय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तम व्यवस्थाओं के कारण करोड़ों श्रद्धालु निर्विघ्न संगम में स्नान कर रहे हैं। महाराज ने ऐसी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने की पूजा-अर्चना

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उनकी पत्नी सविता कोविन्द, ऋषिकेष स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साधवी भगवती सरस्वती ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पूजा-अर्चना की और ‘हवन’ किया। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द विगत दो दिन से महाकुम्भ में रुके हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को ही त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया था।

अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी की प्रशंसा

अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने महाकुम्भ पहुंचने पर कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं, पूरे परिवार के साथ आए हैं। जिस तरह से प्रदेश सरकार ने यहां व्यवस्था की है वह काबिलेतारिफ है। खासकर देश और विदेश से लोगों को आमंत्रित किया गया है।”

Related Post

anti love jhihad

UP विधानसभा में आज पेश होगा धर्मांतरण विरोधी विधेयक

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को धर्मांतरण विरोधी विधेयक पास कराएगी। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
farmer registry

फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

Posted by - October 25, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) अभियान में सीतापुर जिला प्रदेश का सिरमौर बन गया है।…
CM Yogi met trainee officers

प्रशिक्षु अफसरों से मिले सीएम योगी, बोले- संवाद, अच्छा व्यवहार और शुचिता से हर समस्या का होगा समाधान

Posted by - July 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु अफसरों…