सदन की कार्यवाही बाधित होने से परेशान नायडू, बोले- काम नहीं पा रहा

640 0

उपसभापति हरिवंश और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की बातों से पता लगा कि वे संसद में होने वाले व्यवधानों से परेशान हैं। नायडू ने कहा कि संसद भवन में कोई काम नहीं हो रहा है; घर से भी कोई काम नहीं हो रहा है ऐसा कैसे चलेगा? राज्यसभा की कार्यवाही लगातार बाधित होने को लेकर नायडू ने सोमवार को सदन में भी कहा था कि हम दिन पर दिन असहाय होते जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पेगासस जासूसी, कृषि कानूनों, महंगाई, बेरोजगारी जैसे विभिन्न मुद्रों पर सदन में लगातार हंगामा होने की वजह से कामकाज नहीं हो पा रहा है। बता दें कि सोमवार को भी हंगामे की वजह से उच्च सदन की कार्यवाही बाधित हुई और शून्यकाल नहीं चल पाया।हंगामा कर रहे सदस्यों को शांत करने का प्रयास कर रहे सभापति ने कहा ‘हम दिन पर दिन असहाय होते जा रहे हैं।  ’ उन्होंने कहा कि शून्यकाल और विशेष उल्लेख के जरिये, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की अनुमति दी जाती है लेकिन ‘सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है… सदस्यों को अवसर नहीं मिल पा रहा है। ’

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: गृह मंत्री ने जो नफरत बोई, उसी का परिणाम भुगत रहा भारत- राहुल

इसके बाद सभापति ने शून्यकाल और विशेष उल्लेख के जरिये उठाये जाने वाले उन मुद्दों का उल्लेख किया जिन्हें आसन की ओर से सदन में उठाने की अनुमति दी गयी थी तथा संबंधित सदस्य भी सदन में उपस्थित थे किंतु सदन में चल रहे हंगामे के कारण उन मुद्दों को नहीं उठाया जा सका। उन्होंने कहा ‘हम असहाय हो रहे हैं।  लोगों को पता चलना चाहिए कि कौन कौन से महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने की मंजूरी दी गई है। सदस्य मौजूद हैं, वे अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं। ’

Related Post

CM Dhami

गैस आपूर्ति पर धामी का औचक निरीक्षण, विकल्प अपनाने की अपील

Posted by - March 24, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा…
Training

गुजरात एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

Posted by - August 1, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के विकास में शहर ग्रोथ इंजन का कार्य करते हैं। उत्तर प्रदेश में तीव्र गति से शहरीकरण हो…