SACHIN WAZE

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

853 0

मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले में मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Waze) को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह फैसला मुंबई की एनआईए अदालत ने शुक्रवार को सुनाया।

इसके साथ ही विशेष एनआईए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की प्राथमिक जांच के लिए सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को एनआईए (राष्ट्रीय जांच अभिकरण) के दस्तावेजों तक पहुंच की अनुमति भी दे प्रदान कर दी।

बता दें कि वाजे (Sachin Waze)  को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उसकी एनआईए हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश पीआर सितरे ने निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को 23 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वाजे (Sachin Waze) के वकील ने उठाई सुरक्षित सेल मुहैया कराने की मांग

जानकारी के अनुसार सचिन वाजे के वकील ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अदालत से एक सुरक्षित सेल दिए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि एनआईए ने उसे अपनी हिरासत में और रखने पर जोर नहीं दिया। आरोपी 13 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से एनआईए की हिरासत में था।

Related Post

मनीष सिसोदिया

संवाद, शिक्षा और लोकतंत्र दोनों को बनाता है मजबूत: मनीष सिसोदिया

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 7600 शिक्षक मिल गए। इन नवनियुक्त शिक्षकों के लिए सरकार ने त्यागराज स्टेडियम…
CM Dhami

पढ़ाई का समय पुनः नहीं आता, इसलिए परिश्रम, कौशल और नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में…
cm pushkar singh dhami

CM पुष्कर ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए

Posted by - November 24, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) के तहत मुख्यमंत्री…