सचिन पायलट ने गहलौत सरकार को घेरा, कहा- तय हो जवाबदेही

916 0

नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा के जेके लोन सरकारी अस्पताल में मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही इस पर सियासी घमासान भी लगातार तेज होता जा रहा है। भाजपा जहां कांग्रेस और गहलोत सरकार पर हमलावर है। वहीं कांग्रेस के अंदर भी सवाल उठने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा है कि इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

शनिवार को सचिन पायलट पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने पीड़ितों का हालचाल लिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।सचिन पायलट ने कहा कि इस मामले में जिस तरह की बयानबाजी हुई है। वह सही नहीं है। मुझे लगता है कि इस मामले में हमारी प्रतिक्रिया संवेदनशील और दयापूर्ण होनी चाहिए थी। 13 महीने सरकार चलाने के बाद इस बात का कोई मतलब नहीं है कि पुरानी सरकार की कमियों को जिम्मेदार माना जाए। इस मामले में जवाबदेही तय हो।

बता दें कि यहां अब तक 107 मासूमों की मौत हो चुकी है। कोटा के बाद बूंदी में भी बच्चों की मौत हुई है। यहां 10 मासूम जिंदगी गंवा चुके हैं। इसी बीच कोटा मामले में गठित जांच समिति ने दो दिन पहले अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

समिति का कहना है कि अस्पताल में लगभग हर तरह के उपकरणों और व्यवस्था में बहुत सारी खामियां हैं। बच्चों की मौत का मुख्य कारण हाइपोथर्मिया बताया गया है। हालांकि सच्चाई यह है कि इससे बच्चों को बचाने के लिए जरूरी हर उपकरण खराब है।

Related Post

RSS के सख्त खिलाफ थे पटेल, BJP के श्रद्धांजलि देने से खुशी होती है -प्रियंका

Posted by - October 31, 2019 0
नई दिल्ली। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा…
cm yogi

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी

Posted by - October 6, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि श्रीपंचखंड पीठ ने सदैव सभी  सामाजिक एवं धार्मिक…
land scam

धामी सरकार का भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी, 3 साल में 150 पर कसा शिकंजा

Posted by - May 10, 2025 0
देहारादून। धामी सरकार (Dhami Government) का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के भ्रष्टाचार…