Murder

नुकीले हथियार से गोदकर पूर्व प्रधान के बेटे की निर्मम हत्या

526 0

बागपत के ग्राम कान्हड के पूर्व प्रधान राजसिंह के बेटे की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या (Murder) कर दी गयी। आरोप है घटना से एक दिन पूर्व झगड़ा होने पर पड़ोसी युवक ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। घटना का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

पूर्व प्रधान राजसिंह के बेटे 44 वर्षीय सहदेव सिंह अपनी पत्नी बबीता के साथ परिवार से अलग रहते थे। उनका कोई संतान नहीं है। बबीता पांच दिन पूर्व अपने मायके बालैनी क्षेत्र के ग्राम मवीकलां गई थी। सहदेव सिंह अपने मकान में अकेले थे। शनिवार रात करीब 8.30 बजे भतीजा राहुल उनको खाना देकर चला गया था।

रविवार सुबह सहदेव सिंह सोकर नहीं उठे तो पड़ोसी वीरेंद्र ने अपने बेटे हिमांशु को उनके घर भेजा कि सहदेव सिंह को उठा दिया जाएगा, जिससे गाय को चारा डाल सकें। हिमांशु वहां पहुंचा तो चारपाई पर खून से लथपथ सहदेव सिंह का शव पड़ा देखा। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे।

अब यूपी में सिफारिश नहीं, योग्यता पर मिलती है नौकरी : योगी

एएसपी मनीष कुमार मिश्र व सीओ आलोक सिंह ने मौका मुआयना किया। दोघट थाना पुलिस ने सहदेव सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आनंद कुमार ने दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके भाई सहदेव सिंह के साथ पड़ोसी युवक रूपक शराब पीता था। गत 10 सितम्बर को रूपक का भाई सहदेव से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। रूपक ने सहदेव को जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोप है कि रूपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सहदेव की हत्या की है। उधर एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि केस का जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

Related Post

Kashi-Tamil Sangamam

रामनगरी में काशी-तमिल संगमम के अतिथियों का परंपरागत और भव्य स्वागत

Posted by - December 5, 2025 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में काशी-तमिल संगमम (Kashi-Tamil Sangamam) के चौथे संस्करण के तहत काशी…
Powerloom

पावरलूम बुनकरों को मिलेगी सस्ती बिजली, प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब

Posted by - March 3, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व व निर्देशन में यूपी का हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग Powerloom) तेजी से…
Pickup

हरिद्वार से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत

Posted by - June 23, 2022 0
पीलीभीत: हरिद्वार (Haridwar) से तीर्थयात्रियों को वापस ला रहे तेज रफ़्तार एक पिकअप (Pickup) गुरुवार सुबह पीलीभीत के गजरौला थाना…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज आगरा जनपद की फतेहाबाद नगर पंचायत…