रूस को मिली बड़ी कामयाबी, हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण  

718 0

नई दिल्ली। रूस ने जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल  (Zircon Hypersonic Cruise Missile) का सफल परीक्षण करने में कामयाबी हासिल की है। ये पहली बार है जब रूस ने पनडुब्बी से जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इस मिसाइल लॉन्च की सराहना की है और इसे नई जनरेशन के हथियारों के तौर पर अहम बताया है।

गौरतलब है कि इस मिसाइल की इससे पहले नौसेना के युद्धपोत से कई बार टेस्टिंग की गई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जिरकॉन साउंड की गति से 9 गुणा ज्यादा तेजी से उड़ान भर सकता है। इस मिसाइल को रूस की नौसेना में शामिल करने को लेकर भी तैयारियां हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल के आखिर तक इस मिसाइल के सारे परीक्षण हो जाएंगे और साल 2022 तक इसे नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा।

साउंड से पांच गुना ज्यादा स्पीड

बता दें कि मॉर्डन दौर में कई विकसित देश हाइपरसोनिक हथियारों के जखीरे को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही अमेरिका ने भी एयर-ब्रीदिंग हाइपरसोनिक हथियार की सफल टेस्टिंग की थी। इस हाइपरसोनिक हथियार की साउंड से पांच गुना ज्यादा स्पीड है और एक घंटे में 6200 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। अमेरिका ने इस मामले में कहा था कि वे साल 2013 से ही इस हथियार को टेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

मिसाइल की मारक क्षमता 27 सौ किलोमीटर

इस मिसाइल के बारे में कहा गया था कि ये रेडार की पकड़ में नहीं आती है और इसकी मारक क्षमता 2700 किलोमीटर है। अमेरिकी मिलिट्री को ताकत देने वाली इस मिसाइल को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि चीन और रूस जैसे दूर-दराज देशों तक भी ये मिसाइल अटैक कर सकती है। गौरतलब है कि जुलाई में भी रूस ने Zircon हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का टेस्ट किया था और इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताया गया था।

Related Post

फोन नंबर के ट्रैक होने के डर को दूर करने के लिए इन कोड्स के जरिये पता करें स्टेटस

Posted by - January 13, 2020 0
टेक न्यूज। लगातार बदलती इस दुनिया में तकनीक नई जानें कितने कदम आगे चल चुकी हैं। आज इसी तकनीक के…
तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर

अब तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, ट्राई की नोटिस जारी

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने संशोधित मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) प्रक्रिया के लिए मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस…