Rupee

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से रुपया 13 पैसे हुआ मजबूत

1683 0

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया (Rupee) 13 पैसे मजबूत हुआ है। कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 73.33 रुपये का बिका।

बता दें कि पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 73.46 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये पर आज आरंभ में दबाव रहा है। यह सात पैसे टूटकर 73.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 73.55 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। दुनिया की छह अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में मजबूती से रुपया कमजोर हुआ।

रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत, थोड़ी देर में होंगी रिहा

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में दो प्रतिशत की गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौटने से रुपये ने वापसी की। इसके बाद कारोबार की समाप्ति से पहले 73.29 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 13 पैसे चढ़कर 73.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Post

Ayodhya

रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, मंदिर के पास ही मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Posted by - April 24, 2025 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा…
Maha Kumbh

डेढ़ लाख पौधों से महाकुम्भनगर बन रहा स्पेशल हाईडेंसिटी ऑक्सीजन फॉरेस्ट

Posted by - December 5, 2024 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार स्पेशल हाईडेंसिटी ऑक्सीजन फॉरेस्ट का आनंद…