Rupee

रुपया 20 पैसे लुढ़ककर 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

1394 0

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और घरेलू स्तर पर शेयर बाजारों में जारी गिरावट जारी है। इसके बाद अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये पर आज दबाव रहा है। यह 20 पैसे लुढ़ककर 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सात पैसे की मजबूती के साथ 73.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 12 पैसे की गिरावट में 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान और टूटता हुआ 73.64 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ। बीच कारोबार में एक समय यह 73.38 प्रति डॉलर तक मजबूत भी हुआ था।

कलाकार जीवन में नहीं होता है रिटायर शब्द : प्रेम चोपड़ा

कारोबार की समाप्ति पर रुपया गत दिवस की तुलना में 20 पैसे नीचे 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर रहा घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन रही भारी गिरावट की वजह से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 336 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट में था। सोमवार को भी सेंसेक्स ने 811 अंक का गोता लगाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आधा फ़ीसदी से अधिक चढ़ने के कारण भी रुपया कमजोर हुआ।

Related Post

लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी: डॉ औदिच्य

Posted by - April 14, 2020 0
उदयपुर। प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शोभालाल औदिच्य ने कहा है कि किसी गंभीर बीमारी से लड़ना और उससे बचने के…
Uttarakhand implemented Yoga policy

उत्तराखंड ने देश के इतिहास में जोड़ा नया अध्याय, योग नीति लागू करने वाला बना पहला राज्य

Posted by - September 19, 2025 0
ऋषिकेश: आध्यात्म, योग और ध्यान की धरती उत्तराखंड (Uttarakhand) ने देश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।…

फिर से नजरबंद की गईं महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला

Posted by - September 29, 2021 0
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को…
CM Nayab Singh Saini

पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू होगा स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर : नायब सिंह

Posted by - June 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस),…