Rupal Patel called Yash Raj Mukhate to Mumbai

रैप क्रिएटर यशराज मुखाते को रूपल पटेल ने बुलाया मुंबई, जाने वजह  

1902 0

सोशल मीडिया के जरिए रातों -रात मशहूर हुए रैप क्रिएटर यशराज मुखाते इन दिनों हर जवान पर छाए हुए है। यशराज टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ के किरदार कोकिलाबेन मोदी की आवाज के साथ म्यूजिक कंपोज कर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस वीडियो को कोकिला बेन यानि रूपल पटेल ने बहुत पसंद किया।

श्रुति मोदी वकील ने कहा- ड्रग्स के बारे में पता चलने पर छोड़ना चाहती थी जॉब

यशराज बताते है जब इस रैप को रूपल पटेल ने सुना था उनका काल आया था उन्होने इस रैप की तारीफ की और आकर स्टूडियो में मिलने का न्यौता दिया। वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने कोकिलाबेन की प्रतिक्रिया जाननी चाही, उन्होंने हर जगह यशराज मुखाते की तारीफ की है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले मुखाते म्यूजिक कंपोजर बनने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे। वह कहते हैं कि उनका पहला प्यार संगीत ही है औऱ वह इसके जरिए ही लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई उन्होंने अपने मां के कहने पर की थी और अब नए रास्ते पर परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ को बड़े पर्दे पर दिखाने की इच्छा जाता रहे है फिल्म्मेकर्स

मुखाते ही हालिया लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वीडियो डालने के पहले उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 25 हजार ही फॉलोअर थे जो अब पांच लाख से ज्यादा हो गए हैं। प्रशंसकों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह और भी वीडियो जल्द बनाएंगे।

Related Post

इस शहर में शूटिंग करना बहुत मुश्किल,गरीबों और बेघरों के लिए करें दुआ -प्रियंका चोपड़ा

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को…
सपना चौधरी

बीजेपी का प्रचार करने के बाद अब इस अंदाज में दिखी सपना चौधरी

Posted by - April 24, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों राजनीति में भी हाथ आजमा रही हैं। भाजपा प्रत्‍याशी और भोजपुरी सिंगर…
शुभ मंगल ज्यादा सावधान

आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर बना ये रिकॉर्ड

Posted by - February 22, 2020 0
मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म…

स्टेज पर जमकर आराध्या ने किया डांस, किसी स्टार से कम नहीं

Posted by - May 19, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या अलग अंदाज में नजर आईं। वहीँ कान…