Etah

 एटा में फर्जी मतदान को लेकर बवाल, बूथ लूटने का प्रयास

792 0

एटा। पंचायत चुनाव (up panchayat elections) के दूसरे चरण में लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग जारी है।

एटा में दो जगह बवाल हुआ है। एटा के जैथरा ब्लाक के गांव कुकरया रतनपुर में कुछ लोगों ने बूथ लूटने का प्रयास किया। वहीं एटा के ही जैथरा ब्लाक के नगला बली में मतदान केंद्र पर बवाल हो गया। फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी पक्ष भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ।

अमरोहा में भी फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल हुआ है। वहीं चित्रकूट में पुलिस पर मतदाताओं की पिटाई का आरोप लगा है।

चित्रकूट में 3 बजे तक 43.37 प्रतिशत मतदान

चित्रकूट जिले में दोपहर 3 बजे तक 43.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

कन्नौज: बीडीसी के एक गड्डी मतपत्र गायब 

कन्नौज जिले के ददौरा खुर्द मतदान केंद्र पर बीडीसी के एक गड्डी मतपत्र गायब हो गए। मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर बूथ पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।

इटावा : बैलेट पेपर में प्रत्याशी का सिंबल नहीं होने पर रूका मतदान 

इटावा के भरथना में पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का सिंबल नहीं होने पर सवा घंटे मतदान रुका रहा। प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर पीठासीन अधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। एसडीएम नमृता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद दूसरे बैलेट पेपर आने पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी।

अमरोहा में दोपहर एक बजे तक 43.22 प्रतिशत मतदान

अमरोहा में दोपहर एक बजे तक 43.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजधानी लखनऊ में दोपहर एक बजे तक 37.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Related Post

yogi

असम: होजोई में CM योगी की चुनावी रैली, बोले- राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता

Posted by - March 17, 2021 0
हाजोई (असम) : असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने हैं। इसी कड़ी में भाजपा और कांग्रेस नेता धुआंधार…
AK Sharma

छठ पर्व पर स्वच्छता और भव्यता का अनूठा संगम, नगर विकास मंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग से दिखा प्रभाव

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न…

ई-कैबिनेट के ज़रिये ‘मिनिमम गवर्नमेण्ट, मैक्सिमम गवर्नेन्स’ 

Posted by - February 3, 2021 0
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट सत्र शुरू होने से पहले योगी मंत्रिमंडल को ई कैबिनेट का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास…
CM Yogi

काशी और तमिलनाडु के संबंधों के केंद्रबिंदु हैं दो ज्योतिर्लिंग: सीएम योगी

Posted by - November 19, 2022 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) का विधिवत उद्घाटन शनिवार को बीएचयू के…