CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री की पहल पर 12.34 करोड़ श्रम सम्मान राशि भुगतान हेतु आवंटित

259 0

रायपुर। वन विभाग में कार्यरत सभी 6100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रति माह 4 हजार रुपए की दर से श्रम सम्मान (Shram Samman) राशि का किया जाएगा भुगतान किया जायेगा। वनमंत्री केदार कश्यप ने दैनिक वेतन भोगी संगठन के पदाधिकारियों से सौहाद्रपूर्ण माहौल में चर्चा के उपरांत उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके, श्रम सम्मान राशि से वंचित श्रमिकों के लिए राशि आवंटन हेतु आश्वस्त किया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के प्रति त्वरित कार्रवाई करने विभागीय मंत्री को निर्देश दिए थे।

वन मंत्री के निर्देश के परिपालन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा राशि रुपये 12.34 करोड़ श्रम सम्मान (Shram Samman) राशि भुगतान हेतु आज आवंटित करने की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिया गया है ।

इसके पूर्व इसी वित्तीय वर्ष में राशि रूपये 09.21 करोड़ आवंटित की गई थी। वर्तमान में वन विभाग में सभी 6100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रतिमाह राशि चार हजार रुपये की दर से श्रम सम्मान (Shram Samman)  राशि का भुगतान किया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ श्रम सम्मान (Shram Samman) राशि से वंचित कर्मचारियों के लिए श्रम सम्मान राशि भुगतान करने की मांग वनमंत्री से विगत दिवस की थी। वनमंत्री केदार कश्यप की इस पहल से विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में हर्ष एवं खुशी का माहौल है।

Related Post

105 साल की परदादी का रिकॉर्ड

केरल : 105 साल की परदादी ने बनाया नया रिकॉर्ड, चौथी कक्षा की पास परीक्षा

Posted by - February 5, 2020 0
तिरूवनंतपुरम। केरल की 105 वर्षीय परदादी चौथी कक्षा के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सबसे अधिक उम्र वाली विद्यार्थी…
Purnagiri tehsil

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूर्णागिरि तहसील में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

Posted by - November 1, 2020 0
चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत ज़िले की पूर्णागिरि तहसील (Purnagiri tehsil ) में रविवार को चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने…

शरद पवार ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- सीबीआई-एनसीबी और ईडी का हो रहा गलत इस्तेमाल

Posted by - October 16, 2021 0
पुणे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर सीबीआई-एनसीबी और…
रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन्नत और विकसित समाज का अनिवार्य अंग : डॉ. सुरेशचन्द्र शुक्ल

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। फैजाबाद रोड चिनहट,मटियारी स्थित रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज में ‘भारतीय परिप्रेक्ष्य में शैक्षिक नीतियां, प्रशासन, अनुसंधान एवं वैश्वीकरण’ विषय…