Roshan Jacob

रोशन जैकब ने कूडें के निस्तारण और ड्रेन की सफाई को लेकर किया निरीक्षण

507 0

लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने आज कूडें के निस्तारण और ड्रेन की साफ-सफाई को लेकर विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा निम्नवत् दिशा-निर्देश दिये गये।

1. सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने पेपर मील कालोनी पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा पी0सी0टी0एस0 कम्पैक्टकर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठायें तथा ससमय कूड़ा लाकर एकत्रित करें, जिससे समयानुसार कूड़ा शहर से बाहर निकाला जा सके। मौके पर खड़ी कैम्पक्ट मशीनों को चलवाकर देखा तथा पी0सी0टी0एस0 की छत शीट टूटी होने पर तत्काल सही कराने के निर्देश दिये।

2. उक्त के पश्चात गोमतीनगर (ग्वारी) कूड़े कम्पैक्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के ढेर बाहर मिलने पर नराजगी जताई और समबन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कूड़ें को चार दीवारी के अन्दर ले जाकर कम्पैक्ट करें। सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि ग्वारी पर एकत्रित कर उसे कम्पैक्ट करके उसको अपशिष्ट प्रबन्धन संयन्त्र सिवरी भेज देते है।

3. मण्डलायुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कूड़े उठानेवाली ट्राली/गाड़ियां बहुत जर्जर, पुरानी है जो गाड़ियां जर्जर व पुरानी है। उसके स्थान पर नयी कूड़े उठाने वाली गाड़ियां ले लिया जाये। जिससे सफाई कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूर्ण हो सके। कूड़े मशीनों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाये तथा गाड़ियों को डेन्ट/पेन्ट करके उस पर नगर निगम का स्लोगन लिखवाया जाये।

4. मण्डलायुक्त ने विनीतखण्ड 6 कूड़ेदान(गोमतीनगर) में निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी लेते हुए कहा कि कूड़ा यहां से कितने बजे तक अपशिष्ट प्रबन्धन संयन्त्र सिवरी पहुंचा दिया जायेगा। सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि 11 बजे तक यहां से कूड़े का निस्तारण हो जाता है। मण्डलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन गाड़ियों मेंजी0पी0एस0 लगा है वह सब गाड़िया कूड़ा उठाते समय और कूड़े के निस्तारण होने के उपरान्त फोटों खींच कर सम्बन्धित ऐप पर फोटो अपलोड करें। जिससे जमीनी हकीकत का पता लगाया जा सके तथा रामभवन बड़ा नाला (गोमतीनगर) राजीव गांधी वार्ड 02 का निरीक्षण के दौरान नालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अभय पाण्डेय और सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने दी हिदायत, धार्मिक यात्राओं में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए

Related Post

yogi

‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी

Posted by - December 19, 2023 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर’ को मेट्रो, हाई स्पीड रैपिड रेल…
yogi

शुभ संयोग जुड़ा है योगी के सरकारी आवास से, दूसरी बार आये पीएम मोदी

Posted by - May 17, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का 5,कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास कुछ मायनों में काफी शुभ…
Maha Kumbh

महाकुम्भ को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को आगे ले जाने में सहायक बना वन प्लेट, वन बैग अभियान

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) की स्वच्छ और हरित महाकुंभ बनाने के योगी सरकार के संकल्प के नतीजे सामने…
CM Yogi

बेसिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव, हर विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात होगा सुनिश्चित- सीएम योगी

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा को समाज और राष्ट्र की आधारशिला बताते कहा कि यह बच्चों…