Ritu Khanduri

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर रितु खंडूरी भूषण

708 0

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रितु खंडूरी भूषण (Ritu Khanduri Bhushan) को शनिवार को पहली बार उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Legislative Assembly) का अध्यक्ष चुना गया। खंडूरी को उत्तराखंड विधानसभा के पांचवें अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। रितु खंडूरी भूषण उत्तराखंड विधानसभा के पांचवें अध्यक्ष चुनी गई। उन्होंने भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल 10 मार्च को समाप्त हो गया था।

कौन हैं रितु खंडूरी भूषण?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी, रितु खंडूरी भूषण अब राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं। उन्होंने आईएएस अधिकारी राजेश भूषण से शादी की है, जो वर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव हैं। हाल ही में संपन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में, उन्होंने कोटद्वार से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को 3,687 मतों से हराया। खंडूरी ने 2017 में यमकेश्वर से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था और वह राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं।

Related Post

अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

AIMPLB अयोध्या मामले दिसंबर के पहले सप्ताह में दायर करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ दिसंबर के पहले…
AK Sharma

सफाई कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी

Posted by - June 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकायों में नाला सफ़ाई के…

पूर्वांचल को मिलेगी बाढ़ और सूखे की समस्या से निपटने में मदद : योगी

Posted by - December 10, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर से गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी सरयू नहर परियोजना का आगामी…