Rising Rajasthan

Rising Rajasthan: 638 करोड़ के हुए निवेश करार, 5 हजार को मिलेगा रोजगार

266 0

जयपुर। राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) इंवेस्टमेंट समिट को लेकर निवेशकों एवं उद्योगपतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राइजिंग राजस्थान समिट से पहले 8 नवंबर 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू जिलों की जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। मीट के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण जिले के उद्यमियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (उत्तर) मुकेश कुमार मूंड अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा स्थित विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन भवन में औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा, झोटवाडा, जैतपुरा, कालाडेरा, मण्डा, आकेडा डूंगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जयपुर में निवेश के संबंध में चर्चा की गयी।

रीको द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में इकाईयों स्थापित करने के रूझान के साथ उद्यमियों द्वारा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं रीको के अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग 638 करोड़ का निवेश किये जाने के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये जिनके द्वारा 2 वर्ष के अन्दर इकाई स्थापित कर लगभग 5000 व्यक्तियों को रोजगार देना प्रस्तावित किया गया है।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा के अध्यक्ष जगदीश सोमानी, सचिव पुष्प कुमार स्वामी के साथ अन्य उद्यमियों ने द्वारा भाग लिया गया। रीको इकाई कार्यालय जयपुर (उत्तर) के अन्तर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों के पदाधिकारियो द्वारा अवगत करवाया गया कि वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 3500 इकाइयां कार्यरत है।

Related Post

New milk promotion policy

योगी सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति- 2022 पर लगायी मुहर

Posted by - October 13, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति-…
CM Dhami

गुणवत्ता से समझौता नहीं, दून को आदर्श सिटी के लिए बनाएं कार्ययोजना: सीएम धामी

Posted by - November 3, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्मार्ट सिटी (Smart City) के अधिकारियों से कहा कि आगामी 50 वर्षों…
CM Dhami launched the registration of MNREGA workers

सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखते हुए कार्य कर रही: मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा कर्मकारों…