रिदा हाॅस्पिटल

रिदा हाॅस्पिटल की लापरवाही से हुई मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

1293 0

 

लखनऊ। एक बार फिर धरती के देवता कहे जाने वाले एक तथाकथित चिकित्सक ने मनवता को शर्मसार करने का काम किया है। विकास स्थित रिदा हाॅस्पिटल में बीते 17 नवम्बर 2019 को 68 वर्षीय सावित्री शुक्ला को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते यह मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि हाॅस्पिटल प्रशासन ने सिर्फ जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।

रिदा हाॅस्पिटल में बीते 17 नवम्बर 2019 को 68 वर्षीय सावित्री शुक्ला को भर्ती कराया

बता दें कि रिदा हाॅस्पिटल में 17 नवम्बर को अलीगंज शेखूपुरा निवासी अतुल शुक्ला अपनी मां सावित्री शुक्ला को कमजोरी की शिकायत होने के बाद भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि हाॅस्पिटल के मालिक व चिकित्सक ने अनाप-शनाप खर्च बढ़ाने की नीयत से गलत इलाज किया है। अतुल शुक्ला ने बताया कि रात्रि में करीब 2 बजे जब मां की तबीयत बिगड़ने लगी तो हाॅस्पिटल के मालिक व वहां मौजूद चिकित्सक से निवेदन किया कि मरीज को देख लें, लेकिन अपनी लापरवाही व नींद के आगे एक जान चिकित्सक को बहुत सस्ती नजर आई। इसी कारण मरीज की हालत खराब होने तक वह वहां नहीं पहुंचे। चिकित्सक आखिर में नर्सिंग स्टाॅफ द्वारा बुलाये जाने पर आकर सिर्फ नब्ज टटोलने के साथ ही तुरंत मरीज को ट्रामा ले जाने की हिदायत देकर चलते बने। हाॅस्पिटल में एंबुलेंस की व्यवस्था न होने के कारण तीमारदार उन्हें हाथ में उठाकर बुजुर्ग महिला को निकटतम नीरा हाॅस्पिटल लेकर गये, जहां तुरंत ही डाक्टर ने देखने के साथ ही महिला को मृत घोषित कर दिया।

इस पूरे मामले पर रोष में आये परिजनों ने पहले तो अंतिम संस्कार व तमाम प्रक्रियाओं को पूर्ण किया। इसके दो दिन बाद ही आरोपी हाॅस्पिटल संचालक के खिलाफ एसपी ट्रांसगोमती के यहां लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने एवं जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ के पास भेजा गया जहां एक महीने से अधिक समय हो जाने के बावजूद अब तक प्रथम दृष्टया नियम कानून की धज्जियां उडाने वाले चिकित्सक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जबकि इस मामले की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज यादव को सौंपी गई है। इस बारे में लखनऊ के सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। जांच रिपोर्ट की विशेषज्ञ से जांच कराने के बाद हाॅस्पिटल प्रशासन के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

CM Dhami

केंद्र ने जारी की उत्तराखंड को 815.71 करोड़ रुपये की धनराशि, धामी ने जताया आभार

Posted by - December 23, 2023 0
देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन एवं नववर्ष के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण राशि (Tax Devolution) की अतिरिक्त…
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन

कार्तिक आर्यन और कृति की फ़िल्म लुका छुपी ने तोड़ा रिकॉर्ड,जानें क्या है पहले दिन की कमाई

Posted by - March 2, 2019 0
मुंबई। कार्तिक आर्यन और कृति सनोन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म लुका छुपी ने पहले दिन उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करते…
CM Dhami

शिलान्यास होने वाली योजनाएं तय सीमा में पूरी की जाएंगी: सीएम धामी

Posted by - December 7, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को इन्दिरा मार्केट, देहरादून के निकट विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत…
लहसुन

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही इन समस्याओं में खाली पेट लहसुन खाना बेहद लाभकारी

Posted by - February 24, 2020 0
हेल्थ डेस्क। मसालेदार खाने में बिना लहसुन के ही स्वाद की उम्मीद करना बेकार हैं, ये बात जहां तक खाना…
'न्याय' स्कीम

कांग्रेस वोटर्स को प्रियंका गांधी का भेजेगी मैसेज, ‘न्याय’ का करेंगी प्रमोशन

Posted by - April 27, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपनी ‘न्याय’ स्कीम को प्रमोट करने के लिए प्रियंका गांधी को मनाने का फैसला किया…