रिक्शा चालक ने मालिक पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया

रिक्शा चालक ने मालिक पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया

726 0

मड़ियांव निवासी एक ई-रिक्शा चालक ने ई-रिक्शा मालिक पर बंधक बनाकर साथियों के साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मालिक ने शराब पिलाकर कुकर्म किया और रुपये भी छीन लिए। बंधक मुक्त हुए पीड़ित ने देर रात एक रिस्तेदार से संपर्क किया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। ई-रिक्शा चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

मड़ियांव निवासी पीड़ित युवक विकासनगर निवासी एक व्यक्ति का पिछले 5 माह से ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित के रिस्तेदार ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे युवक ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका एक्सिडेंट हो गया है। एक्सिडेंट का पता चलते ही वह ई-रिक्शा मालिक के घर पहुंचे,जहां पर पीड़ित युवक बदहवाश स्थिति में कमरे में लेटा था। उसके कपड़े फटे थे।

आगामी त्योहारों और कोविड को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

बिना समय गवाए रिस्तेदार ने ई-रिक्शा मालिक की मदद से पीड़ित को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद ई-रिक्शा मालिक मौके से भाग निकला। पूछताछ में पीड़ित ने रिस्तेदारों को बताया कि मालिक और उसके तीन दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई । नशे में होने पर बंधक बनाकर सभी ने कुकर्म किया है। विरोध पर कपड़े फाड दिए,जेब में रखे एक हजार रुपये भी छीन लिए।

 

डीसीपी नॉर्थ रईस अख्तर का कहना है कि पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। फोन पर संपर्क किया गया तो ससुर से बात हुई,थाने पर बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।

Related Post

Maha Kumbh

मौनी अमावस्या स्नान के पहले नव्य प्रकाश व्यवस्था से जगमग हुई कुम्भ नगरी प्रयागराज

Posted by - January 20, 2025 0
महाकुम्भ नगर। त्रिवेणी के तट पर आस्था का जन समागम है। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के इस आयोजन को दिव्य ,भव्य…
World Toilet Day

विश्व शौचालय दिवस पर दो दिवसीय वर्कशाप का शुभारंभ

Posted by - November 20, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रबंधित स्वच्छता विकास पर दो दिवसीय नेशनल नॉलेज वर्कशाप की शुरुआत केंद्रीय…
UP Vidhansabha

जब विपक्ष ने उठाया बेरोजगारी मुद्दा, तो सरकार ने दिया ये जवाब…

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा (up vidhan sabha) में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।…