कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो में खुलासा: इस अभिनेत्री को 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़

1367 0

नई दिल्ली। ‘द कपिल शर्मा शो’ में अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे में हाल ही एक अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह बचपन में घर से भाग चुकी है।

दीया को इतना गुस्सा आया कि वह घर छोड़कर चली गईं थीं

बता दें कि हाल ही में फिल्म थप्पड़ के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो पहुंची। इस दौरान तापसी पन्नू के साथ ही साथ अनुभव सिन्हा ने भी खूब एन्जॉय किया। वहीं दीया मिर्जा ने शो में कई खुलासे किए। दीया मिर्जा ने शो में बातचीत के दौरान बताया कि जब वह पांच साल की थीं तब उनके पापा ने किसी वजह से उन पर चिल्ला दिया। तब दीया को इतना गुस्सा आया कि वह घर छोड़कर चली गईं थीं।

दीया मिर्जा ने कहा कि जब मैं 21 साल की थी, तब मां ने किसी निजी वजह से पहला थप्पड़ मारा था

वह पूरा दिन अपने रिश्तेदारों के यहां रहीं और आखिर में शाम को पापा रिश्तेदार के घर से वापस लाए । दीया ने बताया कि उसके बाद उनके पिता ने उनपर कभी नहीं चिल्लाया। इसके बाद शो में दीया मिर्जा ने अपने पहले थप्पड़ को याद करते हुए कहा कि, ‘जब मैं 21 साल की थी, तब मां ने किसी निजी वजह से पहला थप्पड़ मारा था। मुझे आज भी वह दिन याद हैं। उस दिन मैं बहुत रोई थी।’

लखनऊ के चिड़ियाघर में एक मादा तेंदुआ का नाम दीया मिर्जा है

शो में दीया मिर्जा ने एक और मजेदार बात बताई कि लखनऊ के चिड़ियाघर में एक मादा तेंदुआ का नाम दीया मिर्जा है। वहीं उसके दो शावकों का नाम एक्ट्रेस ने खुद रखा है। बता दें कि दीया मिर्जा अभिनेत्री होने के साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

Related Post

CM Dhami

सीम धामी ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन-2025 के तहत आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का किया शुभारंभ

Posted by - February 21, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (मिस्सरवाला) डोईवाला…
आगरा में कोविड-19 से निपटने के लिए कार्यों की समीक्षा

कोरोना से बचाव के लिए नगरीय निकायों में चलेगा विशेष अभियान : आशुतोष टंडन

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के नियंत्रण व संक्रमण से बचाव हेतु सभी नगरीय निकायों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह निर्देश…