सुंदर पिचाई

Google के को-फाउंडर्स का इस्तीफा, सुंदर पिचाई बने अल्फाबेट के सीईओ

1031 0

नई दिल्ली। गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई अब Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ बन गए हैं। बता दें कि Google के को-फाउंडर्स लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के इस्तीफे के बाद अब सुंदर पिचाई को यह पद मिला है।

सर्गी ब्रिन और दूसरे सह संस्थापक लैरी पेज कंपनी के शेयरधारक और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बनें रहेंगे

हालांकि नए बदलावों के बाद भी सर्गी ब्रिन और दूसरे सह संस्थापक लैरी पेज कंपनी के शेयरधारक और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बनें रहेंगे। बता दें कि लैरी पेज और सर्गी ब्रिन दोनों ने स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट हैं। Google के जन्म के करीब दो दशक बाद दोनों ने इस्तीफे का एलान किया है। कंपनी में एक साथ दो इस्तीफे के बाद अब सुंदर पिचाई गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ बन गए हैं।

गोरखपुर की बेटी आयशा ब्रिटेन की उच्चायुक्त बन देश का गर्व से सिर ऊंचा किया 

Google ने 2015 में कंपनी स्वरूप में बदलाव करते हुए अल्फाबेट को स्थापित किया

Google ने 2015 में कंपनी स्वरूप में बदलाव करते हुए अल्फाबेट को स्थापित किया था। अल्फाबेट अलग-अलग कंपनियों का एक ग्रुप है। कंपनी गूगल को वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता) जैसी कंपनियों से अलग करती है।

जानें कौन हैं सुंदर पिचाई ?

बता दें कि सुंदर पिचाई का पूरा नाम सुंदरराजन पिचाई है। पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 12 जुलाई 1972 को हुआ था। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एम एस करने के बाद अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद सुंदर पिचाई को सन 2015 में Google का सीईओ बनाया गया था।

Related Post

रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस के लिए कही चुनाव प्रचार की बात, इस पर बीजेपी का पलटवार

Posted by - April 7, 2019 0
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी कांग्रेस की मदद के लिए मैदान में उतरने के संकेत…

‘द फेवरेट’ को ‘बाफ्टा’ में मिले 12 नामांकन,आज होगा पुरस्कारों का ऐलान

Posted by - January 10, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटिश रॉयल ड्रामा ‘द फेवरेट’ को इस साल ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में 12 श्रेणियों में नामांकित किया…
मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

Posted by - March 16, 2021 0
मंगलवार को मलिहाबाद तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें मलिहाबाद…