black pepper

रिपोर्ट का दावा: अब काली मिर्च से कोरोना ठीक हो जाएगा

1487 0

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक आंकड़ा 74 लाख पार कर चुका है। तो वहीं देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी एक लाख से ज्यादा है। इसी बीच कोरोना वायरस के दवा के रूप में बनाई जाने वाली एक खास दवा में काली मिर्च का प्रयोग किए जाने का खुलासा हुआ है।

black pepper में पाए जाने वाला पेपराइन तत्व से खत्म किया जा सकता है कोरोना वायरस 

इस बारे में भारतीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने दावा किया है कि काली मिर्च (black pepper)  में पाए जाने वाला पेपराइन तत्व से कोरोना वायरस खत्म किया जा सकता है। जो कोरोना वायरस की बीमारी का कारण है।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (धनबाद) के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के शोधकर्ताओं ने इस बारे में एक स्टडी में यह दावा किया है। प्रमुख शोधकर्ता ने बताया है कि ‘किसी भी अन्य वायरस की तरह कोरोना वायरस मानव शरीर के सेल्स में दाखिल होने के लिए बॉडी सरफेस के प्रोटीन का इस्तेमाल करता है। हमने काली मिर्च (black pepper)  से जिस तत्व की खोज की है वो इस प्रोटीन को बांध कर रखेगा और कोरोना वायरस को मानव शरीर में प्रवेश करने से रोकेगा।

नीट की सेकेंड टॉपर आकांक्षा सिंह बनना चाहती हैं न्यूरो सर्जन

इस शोध में वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर की अत्याधुनिक मॉलिक्यूलर डॉकिंग और मॉलिक्यूलर डायनेमिक्स सिमुलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया था। कंप्यूटर की मदद से ही वायरस को रोकने वाले संभावित तत्वों की पहचान हो सकी।

शोधकर्ताओं ने बताया कि इसके लिए रसोई के सामान्य मसालों में मौजूद 30 अणुओं का प्रयोग किया गया। उनमें छिपे औषधीय गुणों का पता लगाया गया। स्टडी के एक्सपर्ट ने इससे पाया कि काली मिर्च  में तीखेपन की वजह वाला तत्व एक एल्कोलॉयड जिसे पेपराइन कहा जाता है। वह कोरोना वायरस का मजबूती से सामना कर सकता है।

‘इंडियन साइंस वायर’ के हवाले से बोलते हुए शोधकर्ता ने कहा, ‘ये परिणाम काफी उम्मीद भरे

‘इंडियन साइंस वायर’ के हवाले से बोलते हुए शोधकर्ता ने कहा, ‘ये परिणाम काफी उम्मीद भरे हैं। इस स्टडी से उम्मीद बढ़ी है। हालांकि अधिक पुष्टि के लिए लैब में इस पर ज्यादा शोध किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए ओडिशा की एक बायोटेक कंपनी IMGENEX India Pvt Ltd के डायरेक्टर ऑफ बायोलॉजिक्स अशोक कुमार की मदद ली जा रही है। उनकी लैब में इस खास तत्व पर परीक्षण किया जा रहा है।

Related Post

CM Yogi reviewed the preparations before PM Modi's program.

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - November 6, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत…
Amrit Snan

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर अखाड़ों ने किया दिव्य-भव्य अमृत स्नान

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज, प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व, महाकुम्भ के अवसर पर मंगलवार को मकर संक्रांति का अमृत स्नान (Amrit…
CM Dhami

लोकपर्व हरेला पर्यावरण संरक्षण का पर्व है: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 3, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मोथरोवाला स्थित श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज में लोकपर्व ’हरेला’…
CM Dhami

होमगार्ड जवानों के बेहतर सुविधा के लिए सरकार संकल्पित

Posted by - December 6, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड के दस जिलों में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही होमगार्ड्स…