प्रसिद्ध पर्यावरणविद Sunderlal Bahuguna का निधन

1188 0

प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) का शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में कोविड 19 से निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी विमला, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

एम्स प्रशासन ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आठ मई को बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) को एम्स में भर्ती कराया गया था जहां आॅक्सीजन लेवल कम होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों की पूरी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दोपहर बाद ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) की पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित अनेक हस्तियों ने बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में उनके निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया और कहा कि प्रकृति के साथ सदभाव से जीने के हमारे सदियों पुराने स्वभाव को उन्होंने जीया। बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) के परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सादगी और दया की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

टिहरी जिले में नौ जनवरी, 1927 को जन्मे बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) को चिपको आंदोलन का प्रणेता माना जाता है। उन्होंने सत्तर के दशक में गौरा देवी तथा कई अन्य लोगों के साथ मिलकर जंगल बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरूआत की थी। पद्मविभूषण सहित कई पदकों से सम्मानित बहुगुणा ने टिहरी बांध निर्माण का भी बढचढ कर विरोध किया जिसके लिए उन्होंने 84 दिन लंबा उपवास भी रखा था। एक बार उन्होंने विरोध स्वरूप अपना सिर भी मुंडवा लिया था। टिहरी बांध के निर्माण के आखिरी चरण तक उनका विरोध जारी रहा। उनका अपना घर भी टिहरी बांध के जलाशय में डूब गया। टिहरी राजशाही का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वह हिमालय में होटलों के बनने और लक्जरी टूरिज्म के भी मुखर विरोधी रहे।

Related Post

cm dhami

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

Posted by - May 4, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी…
Shahi Snan

महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान पर दिखा कोरोना का असर, बेहद कम संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - April 27, 2021 0
हरिद्वार।  कोरोना संकट के बीच आज हो रहे महाकुंभ ( Mahakumbh 2021) के अंतिम शाही स्नान पर महामारी का असर…
Savin Bansal

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

Posted by - March 5, 2026 0
देहरादून। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद…
Harish Rawat

मुख्यमंत्री जी महिलाओं की फटी जींस पर नहीं उत्तराखंड पर ध्यान दीजिए : हरीश रावत

Posted by - March 18, 2021 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने सीएम तीरथ सिंह (CM Teerath Singh Rawat) रावत पर निशाना साधा है।…