Renamed Mahmudpur village near Govardhan Tehsil

गोवर्धन तहसील के पास स्थित महमूदपुर गांव का नाम बदला

998 0

गोवर्धन तहसील के निकट स्थित महमूदपुर गांव का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर  परासौली  कर दिया गया है। यह गांव महाकवि सूरदास की कर्मस्थली के रूप में विख्यात है। सूरदास ब्रज रासस्थली विकास समिति परासौली मथुरा पिछले चार दशक से गांव का नाम बदलने की मांग कर रही थी।

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग ने 24 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।  अधिसूचना की प्रतिलिपि मिलने पर सूरदास स्मारक समिति के सचिव हरिबाबू कौशिक ने बताया कि उन्होंने 1982 से परासौली गांव का नामकरण महमूदपुर से परासौली कराने के लिए राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से मांग की।

गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018 में इस मांग पर कार्यवाही शुरू की और भारत सरकार के भी सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर 24 मार्च को राज्यपाल की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई।
कौशिक ने बताया कि असल में इस गांव का नाम ऋषि पाराशर की जन्मस्थली होने के कारण परासौली पड़ा था। इसके बाद महाकवि सूरदास की कर्मस्थली के रूप में विख्यात होने के बाद यह गांव साहित्य एवं संस्कृति की दृष्टि से और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया। उन्होंने कहा कि इस गांव का दुर्भाज्ञ यह रहा कि मुगल काल में इसका नाम बदलकर महमूदपुर कर दिया गया।

Related Post

Anand Bardhan

डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर

Posted by - February 16, 2026 0
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की…
राष्ट्रपति से CAA पर दखल की मांग

सोनिया गांधी की अगुवाई में विपक्ष राष्ट्रपति से मिला,CAA पर दखल की मांग

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आज राष्ट्रपति…
CM

राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले पर सीएम ने की निंदा

Posted by - June 25, 2022 0
नई दिल्ली: वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (Marxist) के महासचिव…
MoU

नगर विकास विभाग, संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट प्रतिनिधियों व आईटीसी लिमिटेड के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Posted by - December 20, 2023 0
लखनऊ । नगर विकास विभाग और यूएन-हैबिटेट प्रतिनिधियों व आईटीसी लिमिटेड के बीच आज समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। इसके…