पिगमेंटेशन ने छीन ली है फेस की खूबसूरती, छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

254 0

आपका चेहरा ग्लोइंग हो और अपर लिप की स्किन डार्क हो, तो फेस अजीब लगने लगता है। बहुत सी महिलाएं अपर लिप एरिया पर वैक्स कराती है और यहां पसीना भी अधिक आता है जिस कारण से भी डार्कनेस ( upperlip pigmentation) आ जाती है। लोग अक्सर होठों को गुलाबी करने के नुस्खे आजमाते है लेकिन आज हम आपको होठों के ऊपर होने वाली पिगमेंटेशन (how to remove upper lip pigmentation) से छुटकारा दिलाने के कुछ नुस्खे बताने वाले हैं।

वक़्त रहते इसका उपचार करना जरूरी होता है। नहीं तो ये समय के साथ और अधिक डार्क (upperlip pigmentation) हो जाते हैं। पर इसके लिए आपको पार्लर जा कर महंगे पैकेज लेने की जरूरत नहीं है। बल्कि हमारी दादी-नानी के खजाने में कई ऐसे नुस्खे मौजूद हैं, जो अपर लिप पिगमेंटेशन से राहत दिला सकते हैं।

नींबू और चीनी से करें स्क्रब

होंठों के ऊपरी हिस्से में होने वाले कालेपन को दूर करने के लिए आप नींबू और चीनी का स्क्रब ट्राई कर सकती हैं। नींबू सैट्रिक एसिड गुण मौजूद होता है जो त्वचा पर होने वाले कालेपन हो कम करता है और चीनी त्वचा को मॉश्चराइज़ करती है।

इस तरह करें नींबू और चीनी का इस्तेमाल

इसके लिए आपको एक बाउल में आधा चम्मच चीनी में आधा नींबू का रस मिक्स करना है और अपरलिप वाले एरिया में इससे हल्के हाथ से 2 से 3 मिनट तक मसाज करनी है और और फिर सादा पानी से धो लेना है।

आलू का रस है कमाल

आलू का रस एक नेचुरल ब्लीच की तरह कार्य करता है इसलिए इसका प्रयोग होंठों के ऊपरी हिस्से से पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

इस तरह करें आलू का रस इस्तेमाल

एक बाउल में ताजा आलू का रस लें और इसे कॉटन की मदद से अपर लिप एरिया पर लगाए और करीब 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।

हल्दी में होते हैं औषधीय गुण

हल्दी हमेशा से ही अपनी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है और इसका इस्तेमाल होंठों के ऊपरी हिस्से में होने वाले कालेपन को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।

इस तरह करें हल्दी का इस्तेमाल

एक चम्मच टमाटर के ताजे रस में एक चुटकी हल्दी अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को लगभग 10 मिनट के लिए प्रभावित एरिया पर लगाए और फिर सादे पानी से धो दें।

Related Post

टूथपेस्ट के साथ एक्सपेरीमेंट

टूथपेस्ट के साथ एक्सपेरीमेंट, 90 लाख से ज्यादा बार देखा गया ये Video

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्ली। टिकटॉक टॉप पांच वीडियो में देखिए दुनिया का सबसे बड़ा टूथपेस्ट एक्सपेरीमेंट। जी हां, इस एक्सपेरीमेंट में काफी…
कोरोना पॉजिटिव ने थूका तो हत्या का मुकदमा

कोरोना पॉजिटिव ने यदि किसी पर थूका, तो दर्ज होगा हत्या का मुकदमा : डीजीपी

Posted by - April 6, 2020 0
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सीता राम मरडी ने आज कहा कि राज्य में कोरोना पाजिटिव मरीज के किसी…
राजयोगिनी दादी जानकी का निधन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की उम्र में निधन

Posted by - March 27, 2020 0
माउंट आबू । राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं…