जनता को मिली राहत, दूसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

622 0

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में लगातार उछाल जारी है। कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से 84 डॉलर के आसपास पहुंच गई है। लेकिन भारतीय बाजार में आज बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछली बढ़ोतरी सोमवार को हुई थी, जब तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल को 30 पैसे और डीजल को 35 पैसे प्रति लीटर महंगा किया था। दिल्ली के बाजार में बुधवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 104.44 रुपये और डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

हालांकि, 24 सितंबर के बाद से हुई बेतहाशा तेजी ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। वहीं इस महीने में 4 अक्टूबर को छोड़ कर, हर रोज ईंधनों के दाम बढ़े है। अकेले इसी महीने के 10 दिन में पेट्रोल 2.80 रुपये और डीजल 3.30 रुपये चढ़ गया है। देश के हर राज्य की राजधानी में पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। मुंबई में यह 110 के पार तो भोपाल में 117 के पार है। दिल्ली में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार है-

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 104.44 93.18
मुंबई 110.38 101.00
चेन्नै 101.76 97.56
कोलकाता 105.05 96.24
भोपाल 112.96 102.25
रांची 98.89 98.30
बेंगलुरु 108.04 98.85
पटना 107.60 99.68
चंडीगढ़ 100.49 92.86
लखनऊ 101.43 93.57
नोएडा 101.70 93.80

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। बता दें कि राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में अंतर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए टैक्‍स एवं ढुलाई के दाम की वजह से अलग अलग होता है।

Related Post

एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन सिंह ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर

Posted by - June 22, 2021 0
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा…

पंजाब-गुजरात-यूपी के बाद अब उत्तराखंड पर भी नजर, चुनावी तैयारियों को जांचने उत्तराखंड पहुंचे केजरीवाल

Posted by - July 11, 2021 0
दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी अपनी सियासी जमीन खोज…
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश का मिजाज बदला है: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - April 3, 2024 0
कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मिजाज बदला है। पहले…
Anand Bardhan

कुम्भ के दौरान मुख्य घाटों में लगातार सफाई के लिए प्रणाली विकसित की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरूवार को सचिवालय में कुम्भ 2027 (Kumbh 2027) की तैयारियों के सम्बन्ध…