BSNL

BSNL ने दिया अगस्त माह का वेतन, कर्मचारियों को राहत

932 0

नई दिल्ली। संकट से जूझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने कर्मचारियों के अगस्त माह के वेतन का भुगतान कर दिया है। दूरसंचार कंपनियों महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड और बीएसएनएल को लगातार घाटा हो रहा है। वित्त वर्ष 2018-19 तक बीएसएनएल का घाटा बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आमदनी भी घटकर 19,308 करोड़ रुपये रह गई। बीएसएनएल के कर्मचारियों की संख्या 1,65,179 है।

ये भी पढ़ें :-सप्ताह के पहले दिन 900 अंक से ज्यादा बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार 

आपको बता दें वेतन का भुगतान की जानकारी कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने दी है। लगातार हो रहे घाटे की वजह से पिछले कुछ समय से उन्हें अपने कर्मचारियों का वेतन देने में भी परेशानी आ रही है।

ये भी पढ़ें :-RBI ने ग्राहकों की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया नया नियम

जानकारी के मुताबिक MTNL और BSNL दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों में भीषण नकदी संकट चल रहा है। दोनों ही कंपनियों का सबसे ज्यादा खर्च वेतन पर ही होता है। बीएसएनएल में जहां कुल आय का 75.06 फीसदी हिस्सा वेतन पर लगाना पड़ता है, वहीं एमटीएनएल में यह आंकड़ा 87.15 फीसदी है।

Related Post

छपाक की ट्विटर पर धूम

छपाक की ट्विटर पर धूम : जानें कौन है दीपिका के साथ, कौन खिलाफ ?

Posted by - January 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने जबसे दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) जाकर अपना सपोर्ट किया है।…
सीरम

Skin Care: सर्दियों में त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए बनाये ये घरेलू मेजिकल सीरम

Posted by - November 25, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही हमारे त्वचा में रूखापन भी शुरू हो जाता हैं। हमारी…
जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स ने भरी रिलायंस की झोली , 5जी व जियोमार्ट के विस्तार का रास्ता साफ

Posted by - June 14, 2020 0
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मालिक मुकेश अंबानी ने समूह को मार्च 2021 तक ऋणमुक्त करने का जब…

अनुच्छेद 370: कश्मीर को लेकर गैर-ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें – हुमा कुरैशी

Posted by - August 8, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोगों से अपील की है कि वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने  को लेकर…