रिलायंस जियो

कनाडा की ब्रुकफील्ड से रिलायंस इंडस्ट्रीज बेच रही अपना दूरसंचार टावर संपदा 

949 0

बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज जियो के दूरसंचार टावर संपदा को कनाडा की ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी से 25,215 करोड़ रुपये में बेच रही हैं। आरआईएल ने कहा कि उसकी इकाई रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स ने टावर कारोबार बेचने के लिए ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी और उसके साझेदारों के साथ बाध्यकारी समझौते किए हैं। इस प्रकार ब्रुकफील्ड, टावर कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

इस सौदे के तहत टाटा टावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की प्रायोजक कंपनी आरआईएचएल द्वारा ट्रस्ट की यूनिट ब्रुकफील्ड से संबद्ध बीआईएफ 4 जैर्विस इंडिया और कुछ सह-निवेशकों को जारी की जाएंगी। इस सौदे के पूरे होने के बाद कनाडा की वैकल्पिक संपत्ति प्रबंधक ब्रुकफील्ड और उसकी भागीदार कंपनियां ट्रस्ट की प्रायोजक बन जाएंगी।

उसके पास 1,30,000 टावरों के साथ भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार टावर कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि आरआईएल की सहायक कंपनी इसकी सह-प्रायोजक बन जाएगी लेकिन उसके बाद कोई यूनिट नहीं होगी। यह एक भारतीय बुनियादी ढांचा इकाई में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा।

बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने जामिया के छात्रों का किया समर्थन तो कुछ ने किया विरोध 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आरआईएचएल ने ‘ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स और उसके साझेदारों के साथ 25,215 करोड़ रुपये के निवेश के लिए बाध्यकारी समझौते किए हैं, जो टावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा जारी यूनिट्स में किया जाएगा।’

देनदारियां चुकाएगी रिलायंस जियो

ब्रुकफील्ड के निवेश से मिली धनराशि और दीर्घकालिक कर्जों को आरआईएल द्वारा दिए गए कर्ज के साथ ही रिलायंस जियो इन्फ्राटेल प्रा. लि. (आरजेआईपीएल) की मौजूदा वित्तीय देनदारियों को चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा। उस पर आरआईएल का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। बयान में कहा गया, ‘सौदा पूरा होने के बाद ट्रस्ट के पास रिलायस जियो इन्फ्राटेल की 100 फीसदी निर्गम और चुकता शेयर पूंजी होगी।

Related Post

cm dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को किया सम्मानित

Posted by - September 6, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड निवेशक सम्मान समारोह…
Rajnath Singh

अग्निपथ योजना में कुछ दिनों में शुरू होगी भर्ती, बढ़ाई गई उम्र: राजनाथ सिंह

Posted by - June 17, 2022 0
श्रीनगर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज नई सैन्य भर्ती ‘अग्निपथ’ योजना (Agneepath scheme) को मंजूरी देने के…
Sai Cabinet

साय कैबिनेट बैठक: हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट में डायवर्सन और पेनाल्टी शुल्क में छूट

Posted by - November 26, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट (Sai Cabinet) बैठक महानदी भवन स्थित मंत्रालय में चल रही है। मुख्य रूप से इस…
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में 2 पाकिस्तानी समेत लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर

Posted by - June 7, 2022 0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के चकतारस…
CM Dhami

पं दीनदयाल की शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क,…